MUZAFFARNAGAR-फोन पर तलाक देकर पति ने घर से निकलवाया

मुजफ्फरनगर। एक विवाहिता ने अपने पति पर फोन पर तीन तलाक देकर उसको परिजनों के सहारे मारपीट कराते हुए घर से निकाल दिये जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति और उसके पांच अन्य परिजनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला किदवईनगर निवासी तबस्सुम ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है, उसने पुलिस को बताया कि करीब तीन साल पहले उसकी शादी सनव्वर पुत्र तसव्वर निवासी किदवईनगर के साथ हुई थी। शादी के बाद पति से उसको एक बेटी फरा पैदा हुई, जोकि दो साल की है। शादी के बाद उसका पति सनव्वर, सास कौशर, ससुर तसव्वर, देवर शोएब और आबिद तथा ननंद गुलिस्ता दान दहेज से खुश नहीं थे और उसका उत्पीड़न करने लगे।

विवाहिता ने आरोप लगाया कि पति और दूसरे ससुराल वाले उससे बुलेट बाइक और दो लाख रुपये नकद की मांग करते रहे। उसको जान से मारने का प्रयास भी किया गया। वो सभी कुछ सहन करती रही। आरोप है कि 29 फरवरी को रात नौ बजे उसके पति ने बाहर से उसे फोन किया और गाली गलौच करते हुए उसको फोन पर ही तीन तलाक कह दिया। इसके बाद पति ने अपने परिजनों से उसको मारपीट कर घर से निकलवा दिया। विवाहिता का कहना है कि उसने पडौस में ही रहने वाली अपने बहन के यहां रात गुजारी। पुलिस ने पति सहित सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  सफाई के कारण हो रही पालिका की प्रशंसा, झूठी सूचना पर दौड़ा दी टीम

युवती को घर से भगाया, परिजनों पर केस दर्ज करवाया

मुजफ्फरनगर। एक युवती को घर से भगा ले जाने के बाद उसी से उसके परिजनों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। थाना छपार क्षेत्र के गांव सिसौना निवासी आशा गोयल पत्नी संजय ने थाने में दी तहरीर में बताया कि एक मार्च को उसकी 22 साल की बेटी नीतू को शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहलला कृष्णापुरी निवासी सागर वर्मा अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया था। उनको जानकारी मिली है कि सागर के कहने पर उनकी बेटी नीतू ने उनके खिलाफ शहर कोतवाली में यह मुकदमा दर्ज कराया है कि उसकी जान को उसके परिजनों से खतरा है। आशा ने पुलिस से उसकी बेटी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  दोस्त बनकर महिला ने रिटायर्ड कंसल्टेंट से की 1.01 करोड़ की ठगी

नाबालिग को भगा ले गया दो बच्चों का बाप

मुजफ्फरनगर। एक नाबालिग को दो बच्चों का बाप भगाकर ले गया है। इस मामले में नाबालिग की मां ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। रामराज के लालपुर रहडवा में स्थित फार्म में मजदूरी करने वाली महिला आशा पत्नी मुकेश ने थाने में तहरीर में बताया कि वह अपने परिवार के साथ फार्म पर रहकर ही मजदूरी करती है। शिवकुमार पुत्र सुखराम भी वहां मजदूरी करता है। उसकी निगाह उसकी नाबालिग बेटी पर रहती थी। शिवकुमार शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। उसको कई बार मना किया, लेकिन नहीं माना। आरोप है कि शिवकुमार एक मार्च को उसकी बेटी को बहलाकर कहीं ले गया है। उसकी तलाश की गयी, लेकिन पता नहीं चला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

इसे भी पढ़ें:  आईआईए की श्रम कानून मीटिंग में उद्योगों को मिली व्यावहारिक जानकारी

Also Read This

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »

निहंग सिख भाइयों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख समाज में रोष

सरसावा/सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में नकुड़ निवासी दो सगे निहंग सिख भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सिख समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सरसावा क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 7 जून को नकुड़ से देवबंद की ओर जा रहे दो निहंग सिख भाइयों का रास्ते में बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 10 से 12 युवकों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला

Read More »

मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाई

देहरादून। प्राकृतिक आपदा ने ग्राम पंचायत मयुंडा के किसानों की कमर तोड़ दी है। आपदा के कारण किसानों की क्यारियों और नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर भाजपा लाखामंडल के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा मौके पर पहुंचे और आपदा प्रभावित किसानों व ग्रामीण परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से नुकसान की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा और हर संभव सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें:  राकेश टिकैत ने की सूली वाला बाग को

Read More »

नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

तितावी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल, पीड़ित परिवार की शिकायत पर हुई कार्रवाई मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म तथा अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। तितावी थाना क्षेत्र के गांव जसोई निवासी सरफराज को पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले को लेकर

Read More »

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लगी गोली, अवैध तमंचा व चोरी की बाइक बरामद, एक दर्जन से अधिक मुकदमे मिले दर्ज मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर विभिन्न थानों में लूट, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं। इसे भी पढ़ें:  गाजियाबाद: मुरादनगर थाने के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, थाने में शिकायत

Read More »