MUZAFFARNAGAR-पालिका कर्मियों का संकल्प ईमानदारी से करेंगे काम

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में कर्मियों की पदोन्नति नियम के खिलाफ होने की शिकायत के बाद कर्मचारी संगठन भी हरकत में आया है, हालांकि इस शिकायत को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया, लेकिन संगठन ने पालिका में पदोन्नति के लिए पात्रों को मौका देने और ईमानदारी के साथ कार्य करने सहित चार प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया। इसमें पालिका की नई ईओ प्रज्ञा सिंह के समक्ष प्रस्तुत होने वाली विभागीय पत्रावलियों में उनके आदेश और नियमों का पालन करने पर भी सहमति बनी।

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष और पालिका के कार्यालय अधीक्षक ओमवीर सिंह के नेतृत्व में शनिवार को नगरपालिका परिषद् के सभागार में दोपहर एक बजे कर्मचारियों की मीटिंग का आयोजन किया गया। संगठन के शाखा अध्यक्ष ब्रजमोहन की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कर्मचारियों के विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की गयी। प्रांतीय उपाध्यक्ष ओमवीर सिंह ने बताया कि मीटिंग में मुख्य रूप से चार प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किये गये हैं।

इसमें ईओ के आदेश के तहत ही विभागीय पत्रावलियों को तैयार करने, प्रथम श्रेणी संवर्गीय पदों पर पदोन्नति के लिए पात्र कर्मचारियों को ज्येष्ठता और नियमों के अनुसार अवसर देने, होली मिलन समारोह आयोजित करने और ईमानदारी के साथ अपने कार्यों का पटल पर सम्पादन करना शामिल है। बैठक में कहा गया कि पालिका में प्रथम श्रेणी संवर्ग के खाली पदों की सूची तैयार करते हुए इन पर पालिका प्रशासन ने नियमानुसार पदोन्नति कराने की भी मांग की गयी है। बैठक में सलीम लाइनमैन का निधन हो जाने पर शोक प्रस्ताव भी पारित किया गया और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर मरहूम को खिराजे अकीदत पेश की। संगठन के महामंत्री विकास शर्मा ने सभी का आभार जताया। बैठक में मुख्य रूप से लिपिक अशोक ढींगरा, गोपीचंद वर्मा, मनोज बालियान, प्रवीण कुमार, मैनपाल सिंह, गगन महेन्द्रा, नितिन कुमार, तनवीर आलम, मोहन वैद, सुनील वर्मा, राजीव वर्मा, दुष्यंत कुमार, अशोक पाल, संदीप यादव, सोनू मित्तल, अमित गोस्वामी, आकाशदीप, निपुण कन्नौजिया, शोभित सिंघल आदि कर्मचारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  एडीएम ने ईओ, जेई और शिकायतकर्ताओं को किया तलब

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  देवबंद पुलिस का सघन चेकिंग अभियान – अवैध पटाखों पर कार्रवाई और सुरक्षा पुख्ताजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »