MUZAFFARNAGAR-दुकान के विवाद में तनाव, पीड़ित ने दी पलायन की धमकी

मुजफ्फरनगर। शहर के दक्षिणी कृष्णापुरी स्थित एक दुकान को लेकर चल रही अदालती लड़ाई के बीच ही कोर्ट कमीशन के लिए मौके पर निरीक्षण करने पहुंची टीम के साथ जब पीड़ित दुकान का मौका मुआयना करा रहा था तो उसी बीच विरोधियों ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस कर्मियों के सामने ही हुए इस हमले से पीड़ित और परिवार भयभीत है। परिवार ने पलायन की धमकी दी है, क्योंकि गैर सम्प्रदाय के इलाके में उसकी अकेली दुकान होने के कारण उसने जान का खतरा बताया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दस लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-छपार टोल क्षेत्र में ओवरलोड खनन वाहनों पर बड़ी कार्रवाई

शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी में मेडिकल स्टोर चलाने वाले संजीव कुमार शर्मा पुत्र महेन्द्र सिंह ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट में संजीव ने कहा कि दक्षिणी कृष्णापुरी के सुहानी चैराहे पर नाले पर उसकी दो मुहाना दुकान है। इसको लेकर सिविल जज सीनियर डिविजन के न्यायालय में संजीव बनाम मुकर्रम मुकदमा विचाराधनी है। संजीव ने बताया कि 17 फरवरी को अदालत के आदेश पर दुकान पर कब्जे के लिए कोर्ट कमीशन दोपहर के समय मौके पर पहुंचा। प्रतिवादियों को भी नोटिस तामील कराया गया। इसके बाद कोर्ट कमीशन द्वारा दुकान पर पहुंचकर मौका मुआयना किया जा रहा था। संजीव का कहना है कि जैसे ही उसने दुकान का अंदर से मुआयना कराने के लिए दुकान के ताले खोलकर शटर उठाना चाहा तो इसी बीच विपक्षियों ने एक राय होकर उस पर हमला कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  प्रयागराज में अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद पर पहली FIR — भड़काऊ रील से भड़का विवाद

आरोपी हाथों में धारदार हथियार, राइफल और लाठी डंडे लिये हुए थे। इसके कारण कोर्ट कमीशन की कार्यवाही भी पूरी नहीं हो पाई। पुलिस के सिपाहियों, देवेन्द्र पुत्र गोवर्धन, कुलदीप पुत्र चरण सिंह ने मौके पर उसकी जान हमलावरों से बचाई। संजीव ने अपनी शिकायत में कहा कि मौके पर उसकी अकेली दुकान है, जबकि यह ऐरिया गैर सम्प्रदाय बहुल है। उसके साथ आये दिन धार्मिक आधार पर अश्लील टिप्पणी कर परेशान किया जाता है। अब हमला किया गया है। संजीव का कहना है कि यदि आरोपियों पर सख्त कार्यवाही नहीं की गई तो वो उस क्षेत्र से पलायन करने को विवश होगा। शहर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इस प्रकरण में 10 लोगों को नामजद किया गया है। जिनमें वसीम पुत्र जफर, इकबाल, पप्पू और बाबू पुत्रगण फाजिल, सुऐब, फाजिल पुत्र असगर, दानिश, शाकिर, आकिल और सादिक पुत्रगण कामिल के अलावा दस अज्ञात लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। 

इसे भी पढ़ें:  CM Yogi: गुंडा टैक्स खत्म, नई भर्तियों की सौगात और विपक्ष पर हमला

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  शातिर चोरों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो इनामी सहित चार घायलस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  बच्चों को मां-बाप समय जरूर दें, उनको समझेंः डॉ. फारूकवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  प्रयागराज में अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद

Read More »