कृष्ण गोपाल मित्तल ने टीम के साथ किया चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को सम्मानित

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारियों द्वारा कांवड़ यात्रा के साथ ही अन्य स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप एवं ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को उनके आवासों पर पहुंचकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल, अध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ संजय मिश्रा, प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह, जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी, अध्यक्ष सर्राफा एसो पवन वर्मा, जिला महामंत्री विशाल जैन, जिला युवा अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, जिला युवा महामंत्री भूपेंद्र गोयल, सुखबीर सिंह, उदित किंगर द्वारा कावड़ मेले में सड़क पर उतरकर साफ सफाई व्यवस्था, तत्परता के साथ कावड़ यात्रा मार्ग को गड्ढा मुक्त करने, कांवड़ यात्रा के दौरान हुई। बारिश से हुए जल भराव के दौरान पानी में उतरकर जल्द से जल्द उसकी समुचित व्यवस्था करने, सहित संपूर्ण कांवड़ यात्रा में नगर पालिका के उत्कृष्ट कार्य करने हेतु चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप एवं अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह को प्रशस्ति पत्र भेंट करते हुए सम्मानित किया गया।

प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि कांवड़ यात्रा में मुजफ्फरनगर से करोड़ों कांवड़ियों का सैलाब होकर गुजरता है। उस दौरान चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप एवं ईओ नगर पालिका डॉ. प्रज्ञा सिंह द्वारा अपने कर्तव्यों का पूर्णतया जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए कार्य किए गए और कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराया गया। उसी कड़ी में व्यापार संगठन पदाधिकारियों द्वारा इनको सम्मानित किया गया है व हमें पूर्णतया विश्वास है कि भविष्य में भी इनके द्वारा नगर के विकास हेतु ऐसे ही लगातार कार्य किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  खतौली-मीरापुर मार्ग चौड़ीकरण को मंजूरी, 46 करोड़ से बदलेगी सूरत

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में 26 जनवरी को आयोजित होगा ‘आर्यवास इंटरनेशनल एजुकेशन फेयर’स्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में 26 जनवरी को आयोजित होगा ‘आर्यवास इंटरनेशनल एजुकेशन फेयर’वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  KANWAR YATRA-प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने शिव भक्तों पर

Read More »