डीएवी इंटर कॉलेज में माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, 20 अगस्त को धरने की घोषणा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर रविवार को डीएवी इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर के प्रांगण में जनपद कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार जैन ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री अरुण कुमार ने किया।

बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर लंबित शिक्षकों के विभिन्न प्रकरणों एवं प्रदेश स्तरीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि आगामी 20 अगस्त 2025 को डीआईओएस कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें ज्ञापन के माध्यम से शिक्षक अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखेंगे। डॉ. अमित कुमार जैन ने कहा कि लंबित समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे संगठन के आह्वान पर पूरी निष्ठा से सहभागिता निभाएं और संगठन को मजबूती प्रदान करें।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-भाजपा नेता पर हमले का खुलासा आठ आरोपी गिरफ्तार

जिला मंत्री अरुण कुमार ने जानकारी दी कि पदोन्नति, चयन वेतनमान, प्रोन्नत वेतनमान सहित कई लंबित प्रकरणों का निस्तारण कराया जा चुका है, और शेष मामलों के शीघ्र निपटारे के प्रयास जारी हैं। वहीं, जिला कोषाध्यक्ष संजय कुमार मोघा ने कहा कि शिक्षक विरोधी नीतियों के खिलाफ संगठन को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। बैठक को डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार शर्मा, राजेंद्र सिंह (पूर्व प्रधानाचार्य), सुरेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, ब्रजबिहारी धूरिया, रीना यादव, अक्षित सिंह, संजय सिंह, आवेश कुमार, विरेन्द्र पटेल आदि शिक्षकों ने संबोधित किया। इस अवसर पर रजन पुंडीर, सुभाष सिंह, शिव प्रताप सिंह, मदनपाल, सुनील कुमार शर्मा, संजय कुमार, प्रतिभा वर्मा, बिजेंद्र बहादुर सिंह, सनील कुमार गोलय, धर्मपाल सिंह समेत कई वरिष्ठ शिक्षकगण उपस्थित रहें।

इसे भी पढ़ें:  ड्रीम प्रोजेक्ट पर तकरारः एमडीए के सौन्दर्यकरण कार्य पर नगरपालिका का बड़ा ऐतराज

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  कवाल कांडः मलिकपुरा में बनेगा सचिन-गौरव का स्मारकस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है।

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन मेडिकल कैंप में निशुल्क दवा वितरणवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  बनी सहमति-समिति न ट्रस्ट समाज निकालेगा विश्वकर्मा शोभायात्राभाकियू नेता

Read More »