MUZAFFARNAGAR-शहर में शुरू हुआ डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन

मुजफ्फरनगर। शहर में सफाई व्यवस्था के बेपटरी होने पर नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की सख्ती के बाद बुधवार से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम भी शुरू हो गया है। अभी तक पालिका को वाहन हैंड ओवर नहीं करने पर अड़ी पुरानी कंपनी एमआईटूसी ने एफआईआर की चेतावनी के बाद सभी 105 वाहन पालिका को सौंप दिये गये। इसके बाद नया टैण्डर लेने वाली कंपनी जेएस एनवायरो सर्विसेज ने गाजियाबाद से अपनी मैन पॉवर मंगाकर गारबेज टिपर वाहनों को वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए उतार दिया है। इसके साथ ही डलावघरों से कूड़ा निस्तारण का जिम्मा भी नई कंपनी ने संभाल लिया है।

नगरपालिका द्वारा शहर के 55 वार्डों में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए एमआईटूसी सिक्योरिटी एण्ड फैसिलिटी प्रा. लि. नई दिल्ली को 2024 में ठेका दिया था। 92 लाख रुपये प्रति महीना का भुगतान पालिका ने किया। मार्च 2025 में कंपनी का अनुबंध पूर्ण हुआ, इस दौरान कंपनी की कार्यप्रणाली बेहद नकारात्मक बनी रही। लेकिन पालिका ने नई व्यवस्था होने तक एमआईटूसी को ही कार्य विस्तार दिया। इस बीच लगभग सवा करोड़ रुपये प्रति माह के भुगतान पर पालिका ने जेएस एनवायरो सर्विसेज प्रा. लि. नई दिल्ली के साथ नया करार किया। अनुबंध होने से पहले ही एमआईटूसी ने 11 जून को अचानक कूड़ा निस्तारण का कार्य बंद कर वाहन चालकों से पालिका द्वारा दिये गये 105 छोटे बड़े वाहनों की चाबियां ले ली और वाहन हैंड ओवर करने से इंकार कर दिया था। इससे शहरी सफाई व्यवस्था बेपटरी हो जाने से गन्दगी का साम्राज्य बन गया।

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने इसको लेकर सख्ती दिखाई और ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को तत्काल प्रभाव से एमआईटूसी कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये। इसका असर भी हुआ और कंपनी के प्रोजेक्ट हैड ओमप्रकाश दूबे ने बीती रात पालिका को सभी वाहनों की चाबियां सौंप दीं। बुधवार को पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के आदेश पर जेएस एनवायरों को वाहन सौंप दिये गये और कंपनी ने टिपर वाहनों को वार्डों में उतारकर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य शुरू कर दिया है। मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि शहर के हित को लेकर कोई भी समझौता नहीं किया जायेगा। सफाई व्यवस्था के लिए जो व्यवधान बना, उसके लिए सम्बंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया जा रहा है। अब नई कंपनी के साथ विभागीय तालमेल बनाकर व्यवस्था को जल्द ही दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। सभी वार्डों में घरों से कूड़ा निस्तारण का कार्य प्रारम्भ करा दिया गया है।

जेएस एनवायरो सर्विसेज के प्रोजेक्ट हैड नीतेश चौधरी ने बताया कि बुधवार को कंपनी ने गाजियाबाद से अपने करीब 35-40 कर्मचारियों को बुलवाकर उनको टिपर वाहनों पर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए लगा दिया है। एक दो दिनों में यह सेवा सभी 55 वार्डांे में शुरू करा दी जायेगी। डलावघरों से कूड़ा निस्तारण की जिम्मेदारी भी कंपनी द्वारा संभाल ली गई है। एमआईटूसी के साथ काम कर रहे कर्मचारियों का समायोजन करने का कार्य भी किया जा रहा है। कंपनी ने कर्मचारियों का सर्वे कर लिया है। अच्छे आचरण वाले कर्मचारी कंपनी में सेवा दे पायेंगे। 

इसे भी पढ़ें:  गर्भवती प्रेमिका को युवक ने उतारा मौत के घाट

Also Read This

13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »