संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं के समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने संगठन की ओर से मांगों को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया को स्वास्थ्य मंत्री के नाम ज्ञापन दिया।

संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ. सचिन जैन ने बताया कि 5 वर्ष पहले जो आंदोलन किया गया था और जो मांगे शासन स्तर पर मान ली गई थी, उनको लेकर लिखित में समझौता होने के बाद अधिकारियों ने धरना समाप्त कराया, लेकिन आज 5 वर्ष बीत जाने के बाद भी वह मांगे पूरी नहीं की गई है। इस ज्ञापन में सात सूत्री मांग रखी गई हैं, जिसमें प्रमुख मांग महंगाई भत्ता, आवासीय भत्ता, लॉयल्टी बोनस एवं म्युचुअल ट्रांसफर की हैं। कोषाध्यक्ष डॉ. फैसल सिद्दीकी ने बताया की मांग पत्र में नियमतिकरण संबंधित कोई मांग नहीं रखी गई है, आज की महंगाई को देखते हुए सभी मांगे जायज हैं। आशा संगिनी श्रीमती निर्मला देवी ने बताया कि सरकार हर काम की जिम्मेदारी आशाओं को दे देती है, परंतु अभी तक भी आशाओं के लिए न्यूनतम मानदेय तय नहीं किया गया है।

जिला महिला चिकित्सालय से डॉ. सुदेश वर्मा ने बताया की म्युचुअल ट्रांसफर पर रोक लगाई जाने के बाद से जो महिलाएं घर से दूर काम कर रही हैं, उनको बहुत ही कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं को नौकरी के साथ-साथ घर की और बच्चों की जिम्मेदारी भी देखनी होती है। उसको देखते हुए म्युचुअल ट्रांसफर पर रोक लगाना महिलाओं के साथ अन्याय है। एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. शमशेर ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 5 प्रतिशत की दर से मानदेय वृ(ि की जाती है, जबकि महंगाई को देखते हुए प्रति वर्ष 10 प्रतिशत की मानदेय वृ(ि आवश्यक है। एनआरसी की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरती ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में काम करने के बावजूद भी किसी भी तरह का स्वास्थ्य बीमा कर्मचारियों को नहीं दिया गया है। किसी भी बीमारी की दशा में अत्यंत कम मानदेय के बावजूद इलाज का खर्च भी खुद ही वहन करना पड़ता है। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया को ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष डा. सचिन जैन, कोषाध्यक्ष डा. फैसल सिद्दीकी, डा. प्रीति गर्ग, डा. सुदेश वर्मा, डा. फैसल परवेज, निर्मला देवी, तुलसी, स्वाति, रेखा, रचना, डा. आरती, डाइटिशियन नेहा त्यागी, स्टाफ नर्स रेनू रानी, कमल कुमार, अश्वनी कुमार, मोहित कुमार एवं फार्मासिस्ट सचिन कुमार आदि शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  सभासद राजीव शर्मा नगरपालिका को हर माह देंगे पांच हजार

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मंगल बाजार में गरीब महिलाओं पर चला पुलिसिया लठ का जोरजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »