ब्राह्मण समाज इस साल भी लगाएगा कांवड़ सेवा शिविर, ब्राह्मण समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने की चर्चा

मुजफ्फरनगर। ब्राह्मण समाज की बैठक में शामिल हुए विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ ही समाज के गणमान्य लोगों ने आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। निर्णय लिया गया कि इस साल भी श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान समाज द्वारा कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया जायेगा।

सामाजिक बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ ब्राह्मण नेता जयकुमार शर्मा ने एवं संचालन ध्यानचंद कुश द्वारा किया गया। बैठक में सर्व ब्राह्मण महासभा, अखिल भारतीय महासंघ और राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ ही कांवड़ यात्रा में शिविर आयोजन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि ब्राह्मण समाज द्वारा इस बार भी कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया जायेगा, इस आयोजन के लिए प्रदीप शर्मा को शिविर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में पूनम शर्मा, डॉ. संदीप शर्मा, शिव कुमार शर्मा, अक्षय शर्मा, सुबोध शर्मा, अनीत शर्मा, महेश शर्मा, शैलेंद्र गौतम, सुनील शर्मा, संजय गौतम, कन्हैया शर्मा, रामकिशन शर्मा, प्रमोद शर्मा, राकेश शर्मा, विकास कौशिक, दिनेश गौतम, दीपक गौतम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  होटल कर्मी की हत्या कर शव कमरे में फेका, क्षेत्र में सनसनी फैली

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  टॉप-10 हिस्ट्रीशीटर, 10 हजार रूपये का

Read More »