डॉ. अम्बेडकर का जीवन संघर्ष प्रेरणादायीः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती नगरपालिका परिषद् में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पालिका प्रशासन के द्वारा सभागार में आयोजित विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सभासदों और पालिका अधिकारियों के साथ मिलकर डॉ. अम्बेडकर को पुष्प अर्पित किए और उनके बलिदान को याद करते हुए सभी से उनके आदर्श अपनाने के लिए संकल्पित होने का आह्नान किया।

नगरपालिका परिषद् के सभागार में सोमवार को डॉ. अम्बेडकर जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी और बोर्ड सदस्यों का ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने स्वागत किया। विचार गोष्ठी में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर कावन सच्चे अर्थों में लोकतंत्र की जीवंत पाठशाला रहे। उन्होंने समतामूलक एवं न्यायप्रिय समाज की स्थापना के लिए संघर्ष किया और वो सामाजिक समरसता के लिए उत्कृष्ट भारतीय संविधान के शिल्पकार के रूप में उभरे। पूरे विश्व में ही भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के अनुयायी उनकी 134वीं जयंती पर उनको नमन कर रहे हैं। ऐसे महापुरुष हमें मिले, इसके लिए हमें गर्व की अनुभूति होती है।

इसे भी पढ़ें:  शादीसुदा युवक ने पंखे से लटक कर की आत्महत्या,10 -15 दिन से पत्नी के साथ रह रहा था ससुराल


उन्होंने सभी का आह्नान करते हुए कहा कि आज के दिन हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलते हुए एक समानता, समरसता और न्याय पर आधारित समाज के निर्माण में अपना योगदान देंगे। कहा कि उनके विचारों को आत्मसात कर, हम एक ऐसे भारत की कल्पना को साकार कर सकते हैं जहाँ सबको सम्मान और अवसर मिले। समतामूलक एवं न्यायप्रिय समाज की स्थापना के लिए उनका संघर्ष हम सभी को अनंत काल तक प्रेरणा प्रदान करता रहेगा। गोष्ठी में चेयरपर्सन के साथ सभी सदस्यों व अधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके देश और समाज के लिए उनका बलिदान याद कर नमन किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सभासद कुसुमलता पाल, बॉबी सिंह, मनोज वर्मा, अर्जुन प्रजापति, देवेश कौशिक, अन्नू कुरैशी, अमित पाल, विजय कुमार चिंटू, शहजाद चीकू, सभासद पति ललित कुमार, सलेक चन्द के अलावा ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार, जेई जलकल जितेन्द्र कुमार, सीएसएफआई योगेश कुमार, सीएफआई प्लाक्षा मैनवाल, डीपीएम एसबीएम सुशील कुमार व अन्य नगर पालिका अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-तितावी शुगर मिल के प्रबंधक ने 100 लोगों के खिलाफ कराई एफआईआर

Also Read This

मुजफ्फरनगर: भाजपा नेताओं पर आफत, कस रहा कानूनी शिकंजा

मुजफ्फरनगर। अपै्रल माह की बात करें तो भाजपा नेता होने का दावा करने वाले लोगों पर योगीराज में कानूनी शिकंजा भी खूब कस रहा है। कानून के शिकंजे में भाजपा नेताओं का यह तीसरा केस है। अभी हाल ही में जब 13 अपै्रल को सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपद में दौरा प्रस्तावित हुआ तो अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का लोकार्पण कार्यक्रम भी तय हुआ, इसके लिए नगरपालिका की ओर से कच्ची सड़क का निर्माण कार्य रातों रात कराया जा रहा था। यहां पहुंचे तथाकथित भाजपा नेता अभिषेक शर्मा ने भी शराब के नशे में रात को खूब हंगामा करते हुए सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाई और पुलिस कर्मियों के साथ

Read More »

आवारा कुत्तों व बंदरों का आतंक, सभासद का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

वार्ड 37 के सभासद अमित पटपटिया ने जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समाधान न होने पर जन आंदोलन की चेतावनी मुजफ्फरनगर। शहर के कई इलाकों में बढ़ते आवारा पशुओं के हमलों से दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को वार्ड 37 के नगरपालिका परिषद् सभासद अमित पटपटिया ने क्षेत्रवासियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें शहर के कई मोहल्लों में आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक पर तत्काल कार्रवाई की

Read More »

आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली- नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में उनके कई अहम मुद्दों पर बात करने की संभावना है, जिनमें महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी पीएम बोल सकते है। पूरे देश की नजर इस संबोधन पर टिकी हुई है।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 सितंबर 2025 को शाम 5 बजे देश को संबोधित किया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि नवरात्र के पहले दिन से ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स’ की शुरुआत होगी और ‘जीएसटी बचत महोत्सव’ की भी शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया था कि इस पहल से आम लोगों की बचत बढ़ेगी और रोजमर्रा की चीजें पहले से ज्यादा

Read More »

कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

प्रयागराज: प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। भीषण गर्मी और तापमान में वृद्ध होने के साथ लू से बचाव

Read More »