कैलाश पर्वत से मूर्तियों की चोरी को लेकर जैन समाज में रोष

मुजफ्फरनगर। हस्तिनापुर के कैलाश पर्वत जैन मंदिर से अष्टधातु की प्राचीन मूर्तियों की चोरी हो जाने को लेकर जैन समाज में आक्रोश बना हुआ है। समाज के लोगों ने चोरी की घटना का खुलासा न होने और प्रतिमाओं की बरामदगी नहीं होने पर रोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री से मामले का संज्ञान लेकर चोरी गई मूर्तियों और अन्य सामान बरामद कराने की गुहार की है।

सकल जैन युवा संगठन के पदाधिकारियों के साथ जैन समाज के युवा मंगलवार को कचहरी पहुंचे और डीएम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करते हुए हस्तिनापुर स्थित कैलाश पर्वत जैन मंदिर परिसर में हुई चोरी की घटना को लेकर कड़ी नाराजगी प्रकट की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। सकल जैन समाज की भावनाओं को सामने रखते हुए इस ज्ञापन में कहा गया है कि 13 फरवरी को जैन समाज के आस्ािा के प्रमुख केन्द्र व प्रसि( तीर्थ हस्तिनापुर में कैलाश पर्वत पर स्थित जैन मंदिर से दो अष्टधातु की मूर्तियों के साथ ही सोने चांदी के छत्र और सिंहासन तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  ईओ प्रज्ञा सिंह की गाड़ी का अभी नहीं छूटा पीछा, सभासद ऊपर जाने को तैयार

भी तक भी मेरठ जनपद की पुलिस और प्रशासन इस चोरी की घटना को खोल नहीं सका है। यहां तक की कोई गिरफ्तारी भी नहीं की गई। इससे जैन समाज में आक्रोश उत्पन्न हो रहा है। पदाधिकारियों ने कहा कि जैन समाज के इस तीर्थ के संरक्षण और सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है और ऐसी घटनाओं के होने तथा उनका खुलासा तक नहीं होने से जैन समाज में अपने तीर्थ की सुरक्षा और संरक्षण के प्रति चिंता पैदा हो रही है। सकल जैन युवा संगठन ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि हस्तिनापुर जैन मंदिर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी, चोरी हुई मूर्तियों और सामान की बरामदगी, आरोपियों पर रासुका लगाने की कार्यवाही के साथ ही जैन समाज के सभी तीर्थ की सुरक्षा सरकार द्वारा उचित प्रबंध के साथ कराई जाये। 

इसे भी पढ़ें:  छपार पुलिस ने मुठभेड़ में दो शातिर गौकश दबोचे

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  हरेन्द्र मलिक ने उद्योगपतियों के लिए संसद में उठाई ये मांगजनसंपर्क

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »