बहराइच- यूपी के बहराइच में बहन की बरात के लिए शुक्रवार शाम को मिठाई बन रही थी। इसी समय गर्म दूध के भगौने में चार वर्षीय भाई गिर गया। उसे गंभीर हालत में मेडिकल कालेज लाया गया। जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय बच्चे की मौत हो गई। घटना खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बकैना की है। गांव निवासी पंकज कुमार की बेटी सोनी की बरात आज शनिवार को आनी है। इसके लिए घर में मिठाई बन रही थी। मिठाई बनाने के लिए भगोने में दूध गर्म किया जा रहा था। वहीं पर खेल रहा पंकज का चार वर्षीय बेटा दूध में गिर गया। इससे उसकी चीख निकल गई। मौजूद लोगों ने देखा तो बच्चे को तत्काल दूध से बाहर निकाला। उसे आनन फानन लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कालेज भेजा गया। 90 फीसदी से जल जाने के कारण उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका
गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें: श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना में आचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महाराज का हुआ मंगल आगमनस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और





