मंत्री अनिल कुमार के प्रयास से संत रविदास जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में प्रमुखता के साथ मनाए जाने वाले संत रविदास जयंती के पर्व पर आखिरकार योगी सरकार के द्वारा दलित समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने इसके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उनको समाज की भावना से अवगत कराते हुए संत रविदास जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का विशेष आग्रह किया था। जिसको मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानते हुए आज संत रविदास जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मंत्री अनिल कुमार ने समाज की और से इस घोषणा के लिए मुख्यमंत्री योगी का आभार व्यक्त किया है।

इसे भी पढ़ें:  अमानवीय-सामने थी जवान बेटे की लाश, रिश्वत मांग रहे थे कर्मचारी

उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री अनिल कुमार वेस्ट यूपी के दलित समाज के प्रमुख नेता के रूप में उभरे हैं। उनके द्वारा संत रविदास जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने को लेकर कपिलवस्तु परिवार एवं समाज के समस्त सम्मानित लोगों के प्रार्थना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 2 जनवरी 2025 को पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने बताया था कि जनपद-मुजफ्फरनगर में पिछले लगभग 20 वर्षों से प्रत्येक वर्ष परम्परागत रूप से संत रविदास जी की जयंती पर जिलाधिकारी द्वारा स्थानीय / सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता रहा है। जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर के कार्यालय अभिलेखों से इसकी पुष्टि भी करायी जा सकती है, परन्तु किन्हीं कारणवश वर्ष-2024 की अवकाश सूची में संत रविदास जयंती पर स्थानीय/सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया गया था।

पत्र में कहा गया कि तत्कालीन जिलाधिकारी से इस सम्बन्ध में वार्ता करते हुए संत रविदास के अनुयायियों द्वारा ज्ञापन दिये गये। तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा सामान्य लोकसभा-2024 में व्यस्त होने के कारण इस पर खेद प्रकट किया गया तथा वर्ष-2025 की अवकाश सूची में आवश्यक रूप से संत रविदास जयंती पर स्थानीय / सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने का आश्वासन दिया गया था। यह भी अवगत कराना है कि जनपद-मुजफ्फरनगर में संत रविदास जी के अनुयायी अधिक संख्या में निवास करते हैं तथा संत रविदास जयंती पर शुक्रताल सहित जनपद में प्रत्येक गाँव व कस्बों में धूमधाम से शोभायात्रा का आयोजन करते हुए पूजा अर्चना करते हैं।

उन्होंने विशेष आग्रह करते हुए कहा कि  संत रविदास जी के अनुयायियों की भावना के दृष्टिगत संत रविदास जयंती (दिनांक 12.02.2025) पर जनपद-मुजफ्फरनगर समेत पूरे प्रदेश में निर्बन्धित अवकाश के स्थान पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित करने की कृपा करें। मंत्री अनिल कुमार के इस आग्रह को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मनाए जाने वाली संत रविदास जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसके लिए अपर मुख्य सचिव द्वारा आज शाम करीब 6:00 बजे आदेश भी जारी कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  TRAINING--कंबोडिया के ट्रेनी अफसरों ने समझी पंचायती राज व्यवस्था

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  TRAINING–कंबोडिया के ट्रेनी अफसरों ने समझी पंचायती राज व्यवस्थाजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक ईंट भट्ठे

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »