मुजफ्फरनगर से कटरा तक चलेगी रोडवेज बस, मिलेगा लाभ

मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम ने तीर्थस्थलों तक यात्रियों को आसानी से पहुंचाने के लिए सुविधा के मद्देनजर एक कदम आगे बढ़ाया है। माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वाले श्र(ालुओं के लिए जल्द ही मुजफ्फरनगर से जम्मू के कटरा तक रोडवेज बस का संचालन शुरू होगा। इसके लिए सर्वे किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  रामलला को गर्मी से बचाने के लिए लगाया गया कूलर, भोग में दिए जा रहे मौसमी फल, रबड़ी और दही

परिवहन निगम के मुजफ्फरनगर डिपो से वृंदावन, अयोध्या, हरिद्वार, प्रयागराज, बनारस के लिए रोडवेज बसों को संचालन किया जा रहा है। अब निगम ने कटरा तक के लिए रोडवेज बस चलाने की प्रक्रिया शुरू की है। इस बारे में अधिकारियों से पत्राचार किया जा रहा है। परमिट मिलते ही बस का संचालन शुरू हो जाएगा। यह बस मुजफ्फरनगर से चल कर पहले हरिद्वार और वहां से जम्मू के कटरा के लिए रवाना होगी। इससे मां वैष्णो देवी की यात्रा पर जाने वाले भक्तों को लाभ मिलेगा। क्योंकि अभी तक यहां से कटरा के लिए सीधी बस सेवा नहीं होने के कारण केवल रेल यातायात पर ही निर्भर रहना पड़ता था। अब बस मिलने से यहां से यात्री रेल यातायात प्रभावित होने के बावजूद भी अपनी यात्रा कर पायेंगे।

इसे भी पढ़ें:  निर्धन महिला के लिए शिव स्वरूप बने एसएसपी संजय वर्मा, हर लिया संकट

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मनोज सैनी ने क्रांति सेना संगठन को किया भंग, ललित बोले-हमने उन्हें निकाल दियास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  रामलला को गर्मी से बचाने के लिए लगाया गया कूलर, भोग में दिए जा रहे मौसमी फल, रबड़ी और दहीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता की शिकायत पर पालिका ने हटवाया अस्थाई

Read More »