MUZAFFARNAGAR-रामलला का जश्न मनाने को सड़कों पर उमड़ा सनातनी सैलाब

मुजफ्फरनगर। अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर की स्थापना और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का हिंदू पंचांग के अनुसार एक साल पूर्ण होने पर पूरे देश में वर्षगांठ का जश्न मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जनपद मुख्यालय पर भी राम भक्तों ने भव्य शोभायात्रा निकाली। इस शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक संगीत सोम और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने किया।

रामपुरी से निकली शोभायात्रा में पहुंचे पूर्व विधायक संगीत सिंह सोम और अन्य अतिथियों ने यहां पर भगवान श्रीराम के स्वरूप की आरती करते हुए शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करे हुए पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि यह सनातन धर्म के लोगों की आस्था और विश्वास की जीत है, उनकी एकजुटता की जीत है कि आज पूरी दुनिया अयोध्या में भव्य श्री राम धाम का दर्शन कर रही है।

यह जीत 500 साल की लड़ाई के बाद मिली है। आज हम खुशी खुशी भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ मना रहे हैं। ये दृश्य और अवसर अविस्मरणीय है। उन्होंने सभी से एकजुट रहते हुए सनातन धर्म की रक्षा में योगदान करने का आह्नान भी किया। इसके बाद यहां से भव्य शोभायात्रा शुरू हुई और यह शोभायात्रा पूरे शहर में निकाली गई। शोभायात्रा के मुख्य मार्ग पर आने के बाद यातायात व्यवस्था ठप होकर रह गई। शहर में कई स्थानों पर काफी लंबा जाम लगा नजर आया। पुलिस यातायात का सुचारू करने में जुटी रही। 

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली जाकर सांसद चंदन ने जयंत को खिलाई गन्ने के रस की खीर

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  LOKSABHA ELECTION-मीरापुर पुलिस ने पकड़ी 1.70 लाख की नगदीस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  शाह आलम की लंबी हाउस अरेस्टिंग, प्रशासन को सौंपा 10 सूत्रीय मांग पत्रवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  संभल हिंसा को लेकर अखिलेश यादव पर केस, वकील

Read More »