एम.जी. पब्लिक स्कूल में बाबू हरबंस लाल गोयल को पुष्पांजलि अर्पित

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय बाबू हरबंस लाल गोयल जी का 12वां निर्वाण दिवस भावपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके द्वारा सामाजिक उत्थान, गरीब कल्याण और धर्मार्थ किए गए कार्यों की चर्चा करते हुए उनको निरंतरता प्रदान करने का संकल्प लिया गया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रांगण में शनिवार को विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय बाबू हरबंस लाल गोयल जी का 12वां निर्वाण दिवस सादगी के साथ भावनात्मक वातावरण के बीच मनाया गया। एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चन्द गोयल, एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल, कमेटी के कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल के साथ प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने मंदिर परिसर में स्थित बाबू हरबंस लाल गोयल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उनको श्रद्धा भाव से नमन किया। भावांजलि की इस बेला पर ट्रस्ट चेयरमैन सतीश चन्द गोयल ने बाबू जी के जीवन दर्शन पर चर्चा करते हुए उनके द्वारा किए गए अनेकानेक कार्यों को याद किया।

बाबू जी हरबंस लाल गोयल का जीवन सादगी से परिपूर्ण और समाज एवं धर्म के प्रति सेवा भाव के चिंतन को समाहित करने वाला रहा। इस चर्चा के दौरान उन्होंने बाबू जी के समाजसेवा और धर्मार्थ कार्यों को निरंतरता प्रदान करने की अपनी प्राथमिकता को भी जाहिर किया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने भी उनके कार्यों को याद करते हुए उनके आदर्श के साथ समाज, धर्म और जरूरतमंद लोगों की सेवा के प्रति समर्पण पर बल दिया और इसको आगे बढ़ाने का सभी ने संकल्प लिया। इस दौरान मुख्य रूप से समाजसेवी देवराज पंवार, सीए अजय अग्रवाल, एडीजीसी विक्रांत राठी एडवोकेट, सत्यवीर सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने बाबू हरबंस लाल गोयल जी के निर्वाण दिवस पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसे भी पढ़ें:  एसडीएम मोनालिसा ने ली संचारी रोग टास्क फोर्स की मीटिंग

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR—दुकानदार की गंदी हरकत देख भड़के बालियान, कपिल ने विपक्ष को दी ये नसीहतजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »