शातिर चोरों के साथ पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। मोबाइल टावरों से बैटरी और अन्य कीमत उपकरणों को चोरी करने में लिप्त अंतर जनपदीय गिरोह के सदस्य चोरी किये गये माल को बेचने के लिए कारों में सवार होकर निकले ही थे कि पुलिस से आमना सामना हो गया। बुढ़ाना पुलिस ने इन बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो इनके द्वारा पुलिस पर गोलियां चला दी गईं। पुलिस ने बदमाशों को माकूल जवाब दिया। इसमें एक शातिर चोर के दोनों पांव में गोलियां लगी और वो गिर गया। पुलिस ने मौके पर घायल चोर के साथ ही तीन बदमाशों को दबोच लिया, जबकि उनके दो साथी बदमाश फरार हो गये। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के साथ ही चोरी के पांच अभियोगों का अनावरण कर इनके कब्जे से अवैध शस्त्र, 46 मोबाइल टावर की बैटरी, 4,000 रूपये नगद व चोरी की घटना में प्रयुक्त 02 कार भी बरामद की हैं।

सीओ बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक थाना बुढ़ाना आनन्द देव मिश्र के नेतृत्व में रविवार को पुलिस टीम द्वारा मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने के पांच मामलों का खुलासा करते हुए मोबाइल टावर से बैटरी और अन्य उपकरण चोरी करने वाले अन्तर्रजनपदीय गिरोह के 03 शातिर चोरों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। इसमें एक बदमाश पुलिस की जवाबी कार्यवाही में गोली लगने से घायल हुआ है। सीओ बुढ़ाना ने बताया कि 26 अक्टूबर को विकास कुमार पुत्र परमाल सिंह निवासी ग्राम घरोण्डा जनपद करनाल हरियाणा द्वारा थाना बुढ़ाना पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि मेरठ करनाल हाईवे पर स्थित इण्डस भारती कम्पनी के मोबाइल टावर से बैटरी चोरी की गई है। घटना का अनावरण करने हेतु पुलिस टीमों का गठन कर चोरों की तलाश की जा रही थी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कचहरी और तहसील बंदी से हलकान हुए लोग

इसी बीच रविवार को सुबह पुलिस टीम क्राउन पब्लिक स्कूल के सामने संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की चैकिंग कर रही थी। चैकिंग के दौरान 02 कार सवारों को रूकने का इशारा किया गया, परन्तु वो ग्राम विज्ञाना के रास्ते पर वाहनों को मोड भागने लगे। कुछ आगे जाकर कार रोककर उसमें से उतरे लोग पुलिस पर फायरिंग करते हुए ईंख के खेतों की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी, जिसमें एक अभियुक्त घायल हो गया तथा उसके अन्य साथी फरार हो गये। इनमें से 02 शातिर बदमाशों को कांबिग के दौरान गिरफ्तार किया तथा अन्य फरार 02 अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है। सीओ ने बताया कि पुलिस की गोली लगने से शातिर बदमाश फुरकान पुत्र यामीन निवासी ग्राम अकबरपुर सन्हेटी थाना कैराना, शामली घायल हुआ, उसको तत्काल ही उपचार दिलाने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके साथी कामिल पुत्र यामीन निवासी ग्राम पठेड़ थाना कैराना, शामली और फुरकान पुत्र फारूक निवासी कैथवाली मस्जिद कस्बा व थाना बुढ़ाना भी गिरफ्तार किये गये, जबकि शातिर चोर मुसैय्यद पुत्र रकमुद्दीन और राशिद पुत्र अलीशेर निवासीगण ग्राम अकबरपुर सन्हेटी थाना कैराना, शामली फरार हो गये हैं।

सीओ ने बताया कि ये बदमाश एक संगठित गिरोह के सदस्य हैं, जिसके द्वारा मोबाइल टावरों से बैटरी व अन्य कीमती उपकरण चोरी करने की घटना की जाती हैं। इनके द्वारा अलग-अलग राज्यों व जनपदों में मोबाइल टावरों से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया हैं। ये बदमाश दिन में मोबाइल टावरों की रेकी करने के बाद रात में मोबाइल टावरों से बैटरी व अन्य उपकरण चोरी कर उन्हे बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता हैं। रविवार को भी ये बदमाश दो कारों में सवार होकर चोरी किये गये उपकरण बेचने के लिए जा रहे थे। इन बदमाशों ने हाल ही में सरूरपुर मेरठ, नानौता सहारनपुर, थानाभवन शामली और मुजफ्फरनगर के फुगाना तथा बुढ़ाना थाना क्षेत्रों में मोबाइल टावरों से चोरी की घटना की, जिनका खुलासा पुलिस ने किया है। फुरकान शातिर चोर है और उसके खिलाफ 10 मुकदमे दर्ज पाये गये हैं। इन बदमाशों को दबोचने वाली पुलिस टीम में उन निरीक्षक सन्दीप कुमार, ललित कुमार, सुमित कुमार और गोबिन्द के अलावा हैड कांस्टेबल नीरज त्यागी, संजय, सुनील, कांस्टेबल नकुल, मोहित कुमार, अनुज कुमार, अंकुर कुमार और राजवीर शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  ACCIDENT-खाना खाकर टहल रहे थे पत्नी और पत्नी, वाहन ने कुचल दिया, महिला की मौतस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  अंबेडकर स्मारक के पास शराब मॉडल शॉप को लेकर दलित-मुस्लिम में आक्रोशवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कचहरी और तहसील बंदी से हलकान हुए लोगभाकियू नेता

Read More »