मिठाई और पटाखा कारोबारियों ने की जीएसटी चोरी, नौ लाख का जुर्माना

मुजफ्फरनगर। स्टेट जीएसटी की टीम ने अलग अलग छापामार कार्यवाही करते हुए जनपद में मिठाई और पटाखा कारोबारियों के यहां टैक्स चोरी का मामला पकड़ा है। इसके बाद दोनों कारोबारियों पर जीएसटी टीम के अधिकारियों ने नौ लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए उनसे मौके पर ही जुर्माना राशि वसूल करने के साथ जांच के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज भी कब्जे में लिये हैं।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित, 195 रोगियों ने उठाया लाभ

बता दें कि जनपद में केन्द्रीय और राज्य जीएसटी अधिकारियों की टीमों के द्वारा की गई छापामार कार्यवाही से व्यापारियों और उद्योगपतियों में हड़कम्प मचा हुआ है। बीती रात प्रकाश चौक स्थित रिषी स्वीट्स पर जीएसटी एसआईबी की टीम ने छापा मारा था, देर रात तक कार्यवाही चलती रही। इसके साथ ही शामली रोड स्थित पटाखा कारोबारी भास्वती ट्रेडर्स पर भी छापामार कार्यवाही की गई थी। इस मामले में ज्वाइंट कमिश्नर जीएसटी एसआईबी ज्योति स्वरूप शुक्ला ने बताया कि मिठाई विक्रेता रिषीपाल के दो प्रतिष्ठानों रिषी स्वीट्स और स्पाइसिया रेस्टारेंट पर छापामार कार्यवाही की गई थी। यहां पर करीब 11 लाख रुपये का माल बिना बिलिंग के पकड़ा गया था। इस पर दो लाख रुपये का जुर्माना मौके पर ही वसूल किया गया है। वहीं आतिशबाजी कारोबारी भास्वती ट्रेडर्स पर हुई कार्यवाही में टैक्स चोरी में भारी अनियमितता मिलने पर करीब सात लाख रुपये का जुर्माना मौके पर ही वसूल किया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में बिजली विभाग का बड़ा घोटालाः पूरण सिंह
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *