स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान से हमें स्वतंत्र भारत की गौरवशाली धरोहर मिलीः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। 79वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर शुक्रवार को नगर में उत्साह और उल्लास का अनोखा नजारा देखने को मिला। नगरपालिका परिषद् के मुख्यालय, टाउनहाल के मुख्य द्वार पर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को नमन किया। इस अवसर पर सभासद, पालिका अधिकारी, गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इसके अलावा पालिकाध्यक्ष ने अनेक कार्यक्रमों में शामिल होकर सभी को शहर की स्वच्छता और सुन्दरता में अपना सहयोग करने के लिए प्रेरित करते हुए राष्ट्रवाद के भाव से ओत-प्रोत कर दिया।

टाउनहाल परिसर में ध्वजारोहण के बाद देशभक्ति के जयकारों के बीच ओजस्वी वातावरण में राष्ट्रगान हुआ। नगरपालिका कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देशभक्ति गीत के माध्यम से राष्ट्रवाद की भावना को शिखर तक पहुंचाने का काम किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान और त्याग के कारण आज हमें स्वतंत्र भारत की गौरवशाली धरोहर मिली है। हमें अपने नगर और देश की उन्नति के लिए मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का आह्वान करते हुए कहा कि नगर की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है और नगरपालिका परिषद् नगरवासियों के सहयोग से विकास कार्यों को गति देने के लिए कटिबद्ध है।

कार्यक्रम के दौरान पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह और सभासदों के साथ टाउनहाल के दोनों पार्कों में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर देश के महान पुरुषों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यहां मुख्य रूप से सभासद कुसुमलता पाल, ममता बालियान, बबीता उर्फ बॉबी सिंह, रितु त्यागी, महिका गुप्ता, भाजपा युवा नेता विकल्प जैन, सभासद मनोज वर्मा, रजत धीमान, हिमांशु कौशिक, शौकत अंसारी, अन्नु कुरैशी, मौ. शहजाद, अब्दुल सत्तार, मौ. खालिद, आदिल मलिक, उमरदराज, कपिल पाल, शाहिद आलम, नदीम खां, हसीब राणा, पूर्व सभासद आशुतोष गुप्ता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही, जेई कपिल कुमार, सीएसएफआई योगेश गोलियान, एसएफआई प्लाक्षा मैनवाल, वैशाली सोती सहित पालिका के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित भव्य कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और नृत्यों की प्रस्तुतियों से वातावरण को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का स्वागत तिरंगा पटका और फूलमालाओं से किया। अपने संबोधन में पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि असंख्य वीर सेनानियों के बलिदान की स्मृति है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर राष्ट्र सेवा को सर्वाेच्च लक्ष्य बनाएं। उन्होंने कहा कि बच्चे पूरी निष्ठा से शिक्षा ग्रहण कर राष्ट्र निर्माण में योगदान प्रदान करें, यही सच्ची देशभक्ति होगी।

इसके अतिरिक्त पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शिव चौक पर सामूहिक राष्ट्रगान कराया। यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, मास्टर विजय सिंह, कॉरपोरेट बैंक चेयरमैन रामनाथ ठाकुर, नगर पालिका सभासदगण व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी क्रम में महावीर चौक पर जैन समाज के लोगों के साथ मिलकर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई। नवीन मंडी स्थित गुड़ खण्डसारी एंड ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के कार्यक्रम में अध्यक्ष संजय मित्तल, महामंत्री हरिशंकर तायल ने मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का स्वागत किया। यहां ध्वजारोहण के बीच देशभक्ति के गीतों और तिरंगे की शान ने सभी को राष्ट्रप्रेम से अभिभूत कर दिया। आबूपुरा स्थित अग्रवाल धर्मशाला में भी स्वतंत्रता दिवस पर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने ध्वजारोहण के पश्चात भगवान अग्रसेन महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर नगर पालिका सभासद मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, कुसुमलता पाल, भाजपा नेता श्रीमोहन तायल सहित अग्रवाल समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ में पुलिस उत्पीड़न का मामला: एसएसपी ने थानाध्यक्ष को किया सस्पेंड, तीन पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज

Also Read This

आधी रात जिला अस्पताल पहुंचे मंत्री कपिल देव, व्यवस्थाओं की हकीकत परखी

मरीजों और तीमारदारों से की सीधी बातचीत, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। करीब साढ़े बारह बजे हुए इस औचक निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता व्यवस्था और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बीच राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आधी रात अस्पताल पहुंचकर जमीनी

Read More »

मुजफ्फरनगर-ऑन-ड्यूटी ट्रैफिक होमगार्ड ने गंगनहर में लगाई छलांग

भोपा नहर पुल की घटना, वर्दी में पहुंचे जवान की तलाश में जुटी एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम, विभाग में मचा हड़कंप मुजफ्फरनगर। जिला मुख्यालय के ट्रैफिक विभाग में तैनात एक होमगार्ड ने बुधवार दोपहर भोपा थाना क्षेत्र के गंगनहर पुल से पानी में छलांग लगा दी। घटना के वक्त जवान ऑन-ड्यूटी था और पुलिस की वर्दी पहने हुए था। वर्दीधारी जवान के नहर में कूदने की खबर से पुलिस प्रशासन और होमगार्ड विभाग में हड़कंप मच गया है। स्थानीय पुलिस, गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम को तत्काल राहत एवं खोज कार्य के लिए मौके पर तैनात किया गया है। इसे भी पढ़ें:  प्लाट का सौदा कर दो लोगों से

Read More »

सहारनपुर पूनम मित्तल हत्याकांड: व्यापार मंडल ने परिवार से मिलकर कहा—न्याय की लड़ाई में साथ खड़े हैं

सहारनपुर। सहारनपुर पूनम मित्तल हत्याकांड को लेकर व्यापार मंडल ने पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया है। अंबेहटा पहुंचकर संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर्ड के जिला अध्यक्ष जयवीर राणा ने स्व. पूनम मित्तल के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि संगठन इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और मामले में न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। जयवीर राणा ने अपनी ओर से और संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग की ओर से भी परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि किसी मां की हत्या केवल एक परिवार की क्षति नहीं होती,

Read More »

मुजफ्फरनगर में 10 साल पुराने जानलेवा हमले के केस में फैसला, तीनों आरोपी बरी

मुजफ्फरनगर।मुजफ्फरनगर 307 केस फैसला करीब 10 साल बाद सामने आया है। वर्ष 2016 में दर्ज जानलेवा हमले के मुकदमे में अदालत ने तीन आरोपियों को दोषमुक्त कर बरी कर दिया। करीब दस साल तक अदालत में चले जानलेवा हमले के एक पुराने मुकदमे में अब फैसला आ गया है। वर्ष 2016 में दर्ज हुए इस मामले में अदालत ने सुनवाई पूरी होने के बाद तीन आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया है। कोर्ट ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयानों का परीक्षण करने के बाद हरिओम सैनी, विपिन और रामकुमार को बरी करने का आदेश सुनाया। मामला 7 जून 2016 का बताया गया है। उस समय रास्ते को लेकर दो पक्षों

Read More »

मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में आग का तांडव, 20 लोगों की हुई मौत, 38 घायल 

दिल्ली-एनसीआर- दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के हौज रानी स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि इस दर्दनाक हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत की खबर है और 38 लोग घायल हैं। बुधवार की सुबह दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर दमकल विभाग की गाडियां मौजूद हैं। इस आग की वजह से अब तक 20 लोगों की मौत हो

Read More »