यमुना के उफान से थमा मुजफ्फरनगर का रेल यातायात

हज़ारों यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं, रोज़ाना सफर करने वाले सबसे ज़्यादा परेशान

मुजफ्फरनगर। प्राकृतिक आपदाएं केवल नदियों के किनारे बसे गांवों-शहरों को ही प्रभावित नहीं करतीं, बल्कि आधुनिक जीवन की रफ्तार को भी रोक देती हैं। ऐसा ही नजारा इस बार लगातार हो रही बारिश और आ रही वर्षाजनित आफत के बीच देखने को मिल रही है। दिल्ली में यमुना के उफान ने ऐसा असर दिखाया, जिसने लोहे के पुल को बंद कराकर हज़ारों रेल यात्रियों को अचानक ठहराव के संकट पर लाकर खड़ा किया। ड्यूटी पर जाने वाले दैनिक यात्री हों या लंबी दूरी के सफर पर निकले लोग रेल यातायात ठप होने के कारण सभी फंसे हुए हैं और मुश्किलों का सामना करते हुए अपना सफर पूरा कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  रोजगार मेले में 27 हजार युवाओं का पंजीकरण, 5100 को मिला रोजगार

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार करने से लोहे का रेल पुल बंद कर दिया गया है। इस वजह से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों का संचालन ठप हो गया है। मुजफ्फरनगर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली जाने के लिए मुजफ्फरनगर में भी रेल यातायात लगभग ठप हो गया है। यमुना में आई बाढ़ के कारण रेलवे विभाग ने सुरक्षा के मद्देनज़र दिल्ली-अंबाला इंटरसिटी (14521), दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर (64559), सहारनपुर-दिल्ली मोमो सुपरफास्ट पैसेंजर (20412) को रद्द कर दिया है। जालंधर-नई दिल्ली सुपर एक्सप्रेस को अस्थायी रूप से मेरठ तक ही चलाया जा रहा है। उत्कल एक्सप्रेस लगभग 9 घंटे की देरी से चल रही है, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
सबसे अधिक दिक्कत उन यात्रियों को हो रही है जो रोज़ाना सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, खतौली से गाज़ियाबाद और दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में नौकरी या व्यवसाय के लिए सफर करते हैं। सुबह से ही स्टेशन पर वैकल्पिक इंतज़ाम की तलाश में यात्री परेशान नज़र आए। दैनिक रेल यात्री संघ के अध्यक्ष घनश्याम भगत और महामंत्री दीपक गुप्ता ने रेलवे प्रशासन से तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है। संघ के पदाधिकारियों ने रेल मंत्री और दिल्ली मंडल के डीआरएम को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) के माध्यम से भी अवगत कराया है कि दिल्ली-शाहदरा तक ट्रेनों को चलाया जाए ताकि हज़ारों यात्री अपनी ड्यूटी पर पहुंच सकें। मुजफ्फरनगर, मेरठ, खतौली और सहारनपुर के स्टेशनों पर स्थिति गंभीर बनी हुई है। यात्री बार-बार स्टेशन पर सूचना लेने आ रहे हैं, लेकिन फिलहाल स्थिति सुधरने के संकेत नहीं दिख रहे। प्रशासन ने कहा है कि पानी का स्तर सामान्य होने पर ही पुल पर आवागमन बहाल किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  हाईवे पर पैदल जाते व्यक्ति को वाहन ने कुचला, मौत

Also Read This

साबरकांठा में बस और वैन की भिड़ंत में छह लोगों की मौत

अहमदाबाद-  गुजरात के साबरकांठा जिला की सड़कों पर बुधवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। यह हादसा साबरकांठा जिला के एक हाईवे पर हुआ। पुलिस के अनुसार, एक निजी बस ने पीछे से एक वैन को जोरदार टक्कर मार दी। वैन में यात्री सवार थे और वह शामलाजी से हिम्मतनगर जा रही थी। इस मामले में गंभोई पुलिस के इंस्पेक्टर ने बताया कि हादसे में वैन में बैठे 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को तुरंत

Read More »

कोटा के सिटी मॉल में लगी भीषण आग, धुएं से फैली दहशत

कोटा- विज्ञान नगर थाना क्षेत्र स्थित सिटी मॉल में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग दूसरी मंजिल पर बर्गर किंग आउटलेट के पास लगी, जिसके बाद पूरे मॉल में धुआं फैल गया और अफरा-तफरी मच गई। दमकल की 12 से अधिक गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोटा शहर के विज्ञान नगर थाना क्षेत्र स्थित झालावाड़ रोड पर बुधवार सुबह सिटी मॉल में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग मॉल की दूसरी मंजिल पर उस समय भड़की जब अधिकांश दुकानें बंद थीं। घटना की सूचना सुबह करीब 10:30 बजे मिली, जिसके महज 10 मिनट के भीतर दमकल की गाड़ियां

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  हाईवे पर पैदल जाते व्यक्ति को वाहन ने कुचला, मौतइस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन

Read More »