शिकायतों के निस्तारण में मुजफ्फरनगर पुलिस नम्बर वन

यह उपलब्धि अगस्त 2025 के आंकड़ों के आधार पर जनपद पुलिस को मिली, बेहतर कार्यशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

मुजफ्फरनगर। जनता की समस्याओं के समाधान में मुजफ्फरनगर पुलिस ने नया मानक स्थापित कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में कार्य कर रही टीम ने समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (जनसुनवाई पोर्टल-IGRS) के माध्यम से आने वाली शिकायतों के समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि अगस्त 2025 माह के आंकड़ों के आधार पर जनपद पुलिस को मिली है।
समयबद्ध समाधान बना सफलता की कुंजी
उत्तर प्रदेश शासन ने जनता की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और संतोषजनक समाधान के लिए जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) प्रणाली लागू कर रखी है। इसी कड़ी में मुजफ्फरनगर पुलिस ने हर शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बिना किसी प्रार्थना पत्र को डिफाल्टर किए उत्कृष्ट कार्यशैली अपनाई। शिकायतों का न केवल समय पर निस्तारण हुआ, बल्कि गुणवत्ता और पारदर्शिता का भी विशेष ध्यान रखा गया।
टीमवर्क और नेतृत्व का बेहतरीन उदाहरण
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के कुशल निर्देशन में आईजीआरएस पुलिस शाखा के नोडल अधिकारी पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के पर्यवेक्षण में आईजीआरएस शाखा, थानों में नियुक्त आईजीआरएस कर्मचारी, जांचकर्ता तथा समस्त अधिकारियों ने अथक प्रयास कर यह सफलता अर्जित की। उच्चाधिकारियों के निरंतर पर्यवेक्षण और दिशा-निर्देशों ने सुनिश्चित किया कि हर शिकायत का समाधान न केवल नियमबद्ध समय सीमा में बल्कि पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए। इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी और बेहतर कार्यशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है, और ऐसे प्रयासों से जनता का भरोसा और मजबूत होगा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर: छपार मुठभेड़ में 30 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

Also Read This

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »

निहंग सिख भाइयों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख समाज में रोष

सरसावा/सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में नकुड़ निवासी दो सगे निहंग सिख भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सिख समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सरसावा क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 7 जून को नकुड़ से देवबंद की ओर जा रहे दो निहंग सिख भाइयों का रास्ते में बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 10 से 12 युवकों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला

Read More »

मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाई

देहरादून। प्राकृतिक आपदा ने ग्राम पंचायत मयुंडा के किसानों की कमर तोड़ दी है। आपदा के कारण किसानों की क्यारियों और नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर भाजपा लाखामंडल के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा मौके पर पहुंचे और आपदा प्रभावित किसानों व ग्रामीण परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से नुकसान की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा और हर संभव सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर पालिका के अभियान से भगत सिंह रोड

Read More »

नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

तितावी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल, पीड़ित परिवार की शिकायत पर हुई कार्रवाई मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म तथा अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। तितावी थाना क्षेत्र के गांव जसोई निवासी सरफराज को पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले को लेकर

Read More »