नाना ने ही नाती की जान ली, वजह चौंकाने वाली

पुणे के नाना पेठ इलाके से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ 5 सितंबर को 18 वर्षीय आयुष कोमकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में सामने आया कि इस हत्या के पीछे बदले की भावना काम कर रही थी और साजिश रचने वालों में मृतक के नाना बंदू आंदेकर सहित परिवार के सदस्य शामिल थे।

इसे भी पढ़ें:  उद्घाटन से पहले ही कॉम्पेक्टर से सामान चोरी, ठेकेदार से मांगा जवाब

दरअसल, यह विवाद पिछले साल 1 सितंबर से शुरू हुआ था। उस समय राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता वनराज आंदेकर की हत्या हुई थी। इस मामले में आयुष की मां संजीवनी और पिता गणेश कोमकर को आरोपी बनाया गया था। संजीवनी, वनराज की बहन हैं और हत्या की जड़ में पारिवारिक संपत्ति का विवाद बताया गया था।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-शनिदेव मंदिर से दानपात्र चोरी, श्रद्धालुओं में आक्रोश

पुलिस के मुताबिक, वनराज आंदेकर की हत्या का बदला लेने के लिए उनके पिता बंदू आंदेकर (आयुष के नाना) ने नाती को खत्म करने की योजना बनाई। इस साजिश को अंजाम देने में परिवार के कई सदस्य भी शामिल थे।

इस हत्याकांड में पुलिस ने दो शूटरों – अमन पठान और यश सिद्धेश्वर – को गिरफ्तार किया है। अदालत ने दोनों को 12 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका के आठ ठेकों में नहीं आई कोई निविदा
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *