25 लाख का 68 किलो गांजा बरामद, एक शातिर तस्कर गिरफ्तार

उड़ीसा से सस्ते दामों में गांजा खरीदकर मुजफ्फरनगर, शामली, पानीपत में ऊंचे दामों पर बेचते थे शातिर तस्कर, एक तस्कर हुआ फरार

मुजफ्फरनगर। थाना मीरापुर पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 68 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। मादक पदार्थ की तस्करी में प्रयुक्त एक ह्युंडई सेंट्रो कार भी पुलिस ने जब्त की है। जबकि आरोपी का एक साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू (तोमर) ने स्वास्थ्य सेवाओं की खामियों पर मोर्चा खोला

https://www.facebook.com/muzaffarnagarpolice/posts/pfbid02murMVLmFVHiw36RT1sHhJtWFLhyUdd1eXguabUd1eMwvwr4HWjFg5wRhZ4GrC7c5l

एसपी देहात आदित्य बंसल ने मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में मीरापुर पुलिस की इस कामयाबी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और खरीद-फरोख्त पर अंकुश लगाने के लिए “ऑपरेशन सवेरा” अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 9 सितंबर को मीरापुर पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी एक कार को रोकने का इशारा किया गया। कार चालक ने पुलिस को देखकर वाहन वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया, मगर पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी को मौके से पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कार से 68 किलो गांजा बरामद किया गया। फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। उन्होंने बताया कि

गिरफ्तार आरोपी रमेश (50 वर्ष) पुत्र रूपचंद निवासी कुटेनी रोड, दलवीर नगर, थाना किला, जिला पानीपत (हरियाणा) है। फरार आरोपी संजय पुत्र गुलाब, निवासी विद्यानंद कालोनी जनपद पानीपत (हरियाणा) बताया गया है। गिरफ्तार आरोपी रमेश पहले भी आबकारी व धोखाधड़ी के मामलों में जेल जा चुका है। पूछताछ में रमेश ने बताया कि वह अपने फरार साथी संजय के साथ मिलकर उड़ीसा से सस्ते दामों में गांजा खरीदकर मुजफ्फरनगर, शामली, पानीपत आदि क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर बेचते थे, जिससे मोटा मुनाफा कमाया जाता था। मंगलवार को भी वे उड़ीसा से गांजा लेकर लौट रहे थे, तभी पुलिस ने दबोच लिया। उसके पास से पुलिस ने 68 किलोग्राम गांजा (अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये) के साथ ही एक ह्युंडई सेंट्रो कार (यूके 08 एए 9407) बरामद की है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना मीरापुर प्रभारी निरीक्षक बबलू कुमार, सर्विलांस सेल प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार, उपनिरीक्षक मोहित कुमार सहित पुलिस बल शामिल रहा। पुलिस अधीक्षक ने टीम के कार्य की सराहना की और फरार आरोपी को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें:  शिशु शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज का 49वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी में रोडवेज बस रुकवाने को चेयरमैन जहीर ने कसी कमरगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य

Read More »