बेबस अफसर-पिता ने की दोस्ती, बेटी ने हुस्न के जाल में फंसाया

डिम्पल ने भावनात्मक रूप से आलोक को ठगा और धीरे धीरे नौकरी, जमीन खरीदने और मकान बनवाने के नाम पर रुपये वसूल लिये।

मुजफ्फरनगर। जनपद के एक ग्राम विकास अधिकारी ने आरोप लगाया है कि बातों ही बातों में एक व्यक्ति से दोस्ती हो जाने के बाद उसकी बेटी ने उनको ऐसा फंसाया कि वो धीरे धीरे 42 लाख रुपये की मोटी रकम उस पर लुटा बैठे। जब उन्होंने इन सम्बंधों को आगे बढ़ाने से इंकार किया तो युवती ने अधिकारी को झूठे मुकदमों में फंसाया और कई गंभीर आरोप लगाकर सुसाइड करने की चेतावनी दी। ब्लैकमेल करते हुए 25 लाख की फिर डिमांड की गई। अधिकारी इससे बचने के लिए पुलिस के पास भी फरियाद लेकर पहंुचा, लेकिन सुनवाई नहीं हुई तो कोर्ट के आदेश पर महिला और उसके एक साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
नई मंडी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत वसुन्धरा रेजीडेंसी में रह रहे आलोक कुमार पुत्र स्वतंत्र पाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इसमें आलोक कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि वे वर्तमान में विकास खण्ड चरथावल कार्यालय में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। पूर्व में उनकी पोस्टिंग पुरकाजी ब्लॉक में थी। उसी दौरान उनकी मुलाकात पुरकाजी निवासी मुल्कीराज से हुई। इससे उनकी मुल्कीराज से सम्बंध और प्रगाढ़ हुए और यह दोस्ती धीरे-धीरे पारिवारिक सम्बंध में बदल गई। मुल्कीराज की पुत्री डिम्पल निवासी ड्रीम सिटी भोपा रोड ने भी आलोक के साथ जान पहचान बढ़ानी शुरू कर दी और अपने बहकावे में लेकर डिम्पल ने पूरी तरह से उनको अपने वश में कर लिया। आरोप है कि डिम्पल ने भावनात्मक रूप से आलोक को ठगा और धीरे धीरे नौकरी, जमीन खरीदने और मकान बनवाने के नाम पर डिम्पल ने 42 लाख रुपये वसूल लिये।
आलोक का आरोप है कि डिम्पल बेहद शातिर औरत है और उसको बाद में पता चला कि डिम्पल पहले से ही शादीशुदा होने के बावजूद अपने साथी शिवम पुत्र सुक्रमपाल निवासी गांव काजीखेडा के साथ मिलकर उसको ठग रही थी। इसके बाद आलोक ने डिम्पल से सम्पर्क खत्म कर लिये और उसको पैसा देने से भी इंकार कर दिया। इसके बाद डिम्पल ने शिवम के साथ मिलकर आलोक को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और पैसों की लगातार डिमांड की गई। पैसा नहीं देने पर डिम्पल ने आलोक के खिलाफ अधिकारियों से झूठी शिकायतें की, जो जांच में गलत पाई गई और इसके बाद उसने बलात्कार और एससी/एसटी एक्ट में झूठा परिवाद दायर किया, जो साक्ष्यों के अभाव में निरस्त हो गया।
आलोक का कहना है कि डिम्पल की धमकियों और झूठी शिकायतों से वो भयभीत रहने लगा और इस कारण उसकी सामाजिक छवि भी धूमिल हो रही थी। 27 जनवरी को जब आलोक अपने घर शाम के समय लौट रहे थे तो जानसठ बस अडडे के पास डिम्पल और शिवम दोनों उनको मिले और रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने 25 लाख रुपये की डिमांड की और नहीं देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर चले गये। पैसा देने से इंकार करने पर डिम्पल ने कन्या इंटर कॉलेज शिवपुरी खतौली में शिवम के साथ मिलकर एक झूठा सुसाइड का वीडियो 30 जनवरी को बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। आलोक को उनके एक दोस्त ने यह वीडियो वायरल की सूचना दी। आलोक ने थाने में इसकी सूचना दी, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होने पर कोर्ट में प्रार्थना पत्र दायर किया। नई मंडी थाना प्रभार ब्रजेश शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर डिम्पल और शिवम के खिलाफ मानहानि, आपराधिक धमकी देने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  वर्षों से लंबित अशोका मार्केट की गली नंबर 4 का निर्माण शुरू, प्रशासन की मौजूदगी में हुआ काम प्रारंभ

Also Read This

पूर्व मंत्री के बेटे पर रहमोकरम में सवालों में फंसी मुजफ्फरनगर पुलिस ने दी सफाई

मां-बेटी से छेड़छाड़ में वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुआ था मुकदमा, परिजनों के आरोपों पर एसपी सिटी ने दी सफाई, कहा-गंभीर एक्शन लिया मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में देर रात के समय घर के बाहर पाॅश कालोनी नई मंडी में टहल रही युवती और उसकी मांग के साथ हुई छेड़छाड़ की एक घटना ने कानून-व्यवस्था और पुलिस की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। आरोपियों की पहचान और उनकी राजनीतिक रसूख वाली पहुंच के दबाव में हाईप्रोफाइल मामले में उनको त्वरित जमानत ने पूरे मामले को राजनीतिक रंग दे दिया, जबकि पीड़ित परिवार न्याय की मांग को लेकर असंतोष में नजर आया। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे

Read More »
UP IAS transfer list 2026

UP IAS transfer: सहारनपुर-शामली समेत 15 जिलों के DM बदले

UP IAS transfer list 2026लखनऊ:UP IAS transfer के तहत उत्तर प्रदेश में रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। राज्य सरकार ने 40 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में सहारनपुर, शामली, आगरा, बुलंदशहर समेत कई जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती की गई है। उत्तर प्रदेश में रविवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया। सरकार ने करीब 40 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में 15 जिलों के जिलाधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है, जबकि कुछ अफसरों को सचिवालय और महत्वपूर्ण विभागों में नई तैनाती दी गई है। इसे भी पढ़ें:  नींद की झपकी और मौत… मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन

Read More »

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 44 ASP के तबादले, ‘लेडी सिंघम’ श्रेष्ठा ठाकुर ATS में

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 44 एडिशनल एसपी (ASP) के तबादले कर दिए हैं। इस महत्वपूर्ण सूची में 33 ऐसे अधिकारी भी शामिल हैं, जिन्हें हाल ही में डिप्टी एसपी (DSP) से एडिशनल एसपी पद पर पदोन्नति मिली थी। ​तबादला सूची सामने आने के बाद नोएडा, कानपुर और लखनऊ जैसी अहम इकाइयों में नई तैनातियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कई ऐसे अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली है जो अपने कामकाज के तरीके को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। ​श्रेष्ठा ठाकुर को मिली ATS लखनऊ की जिम्मेदारी इस यूपी पुलिस तबादला सूची में सबसे ज्यादा चर्चा बागपत

Read More »
उत्तर प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को राहत, जीरो बैलेंस पर 3 दिन तक नहीं कटेगी बिजली।

यूपी में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: जीरो बैलेंस पर तुरंत नहीं कटेगी बिजली | UP Smart Meter News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर उठ रहे सवालों और उपभोक्ताओं की शिकायतों के बीच सरकार ने राहत वाला फैसला लिया है। अब जीरो बैलेंस होते ही बिजली सप्लाई तुरंत बंद नहीं होगी। ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने विभागीय अफसरों को निर्देश दिए हैं कि 2 किलोवाट तक के भार वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन अधिकतम 3 दिन या 200 रुपये तक की सीमा तक बाधित न किया जाए। यह फैसला लखनऊ स्थित शक्ति भवन में हुई समीक्षा बैठक में सामने आया। बैठक में स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली, उपभोक्ता शिकायतें, बैलेंस खत्म होने के बाद होने वाली परेशानी और मीटर बदलने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा

Read More »
गाजियाबाद पुलिस एनकाउंटर में 4 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर।

गाजियाबाद एनकाउंटर: 4 साल की भांजी के रेपिस्ट मामा को यूपी पुलिस ने किया ढेर

गाजियाबाद (गाजियाबाद एनकाउंटर): उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जघन्य अपराध के एक आरोपी को मार गिराया है। अपनी ही 4 साल की सगी भांजी के साथ दुष्कर्म और हत्या करने वाले आरोपी मामा को पुलिस ने रविवार को एक एनकाउंटर (गाजियाबाद एनकाउंटर) में ढेर कर दिया। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम के दो सिपाही भी गोली लगने से घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारे गए आरोपी की पहचान जसीम उर्फ छोटू के रूप में हुई है। इस खौफनाक वारदात के बाद से ही वह फरार था और यूपी पुलिस (UP Police) ने उस पर

Read More »