पति की महिला मित्र ने गले में डाला दुपट्टा, बीयर-सिगरेट देकर बनाई वीडियो

कमरे में अकेली देखकर देवर ने किया रेप का प्रयास, दहेज में मांगे दस लाख और स्विफ्ट डिजायर

मुजफ्फरनगर। घरेलू विवाद में एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर उत्पीड़न के आरोप लगाए। महिला का कहना है कि पति की महिला मित्र ने उसके गले में दुपट्टा डालकर अपमानित करने के साथ ही हत्या का प्रयास किया और जबरन बीयर-सिगरेट पिलाकर वीडियो बनाई। वहीं, कमरे में अकेली पाकर देवर ने रेप का प्रयास किया। ससुरालियों द्वारा दहेज में दस लाख रुपये और स्विफ्ट डिजायर कार की मांग की गई। कोरे कागजों पर हस्ताक्षर कराकर उसको घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नई मंडी थाना क्षेत्र के मौहल्ला भरतिया कालोनी निवासी शालिनी सिंह पुत्री जयपाल सिंह ने पुलिस से दहेज उत्पीड़न में अपने पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ शिकायत की है। आरोप है कि पति को दूसरी औरत जोकि उसकी महिला मित्र बताई जाती रही है के साथ सम्बंध है। शालिनी द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि उसकी शादी 03 दिसम्बर 2024 को जनपद शामली के कस्बा ऊन निवासी विपिन कुमार पुत्र विरेन्द्र सिंह के साथ हुई थी। शालिनी के अनुसार उनके पिता ने शादी में 20 रुपये खर्च करने के साथ ही 2.51 लाख रुपये नकद बतौर शगुन उपहार में विपिन के परिजनों को दिये थे। इसके बावजूद भी शालिनी का पति और सास-ससुर व अन्य ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे और अक्सर कम दहेज लाने का ताना मारकर उसको अपमानित करते रहे। कुछ ही दिनों में सास कमलेश और अन्य लोगों ने दस लाख नकद और एक स्विफ्ट डिजायर कार की मांग शुरू कर दी और उसका उत्पीड़न करने लगे।
शालिनी ने यह बात अपने पिता से बताई तो उन्होंने डिमांड पूरी करने में असमर्थता व्यक्त की। आरोप है कि इसके बाद शालिनी के साथ मारपीट और बुरा बर्ताव शुरू कर दिया गया। शालिनी ने पुलिस को बताया कि एक दिन वो अपनी ससुराल के कमरे में अकेली थी, तभी उसका देवर सचिन कमरे में घुस आया और जबरन उसको दबोच लिया। अश्लील हरकते करते हुए सचिन ने उसके साथ रेप का प्रयास किया। शोर मचाने पर सचिन धमकी देकर भाग गया। शालिनी ने यह बात अपनी सास कमलेश और ससुर विरेन्द्र सिंह को बताई तो उन्होंने भी धमकाया और अतिरिक्त दहेज लाने तक उत्पीड़न करने की बात कही। तब तक उसकी शादी को मात्र 13 दिन ही हुए थे।
शालिनी ने अपने माता-पिता को यह बात बताई तो वो 15 दिसम्बर को ससुराल पहंुचे। आरोप है कि उनके साथ भी अभद्रता की गई। पिता शालिनी को लेकर घर आ गये। कुछ दिन बाद इस रिश्ते के बिचौलिया सुशील कुमार और समाज के कुछ मौजिज लोगों के हस्तक्षेप के बाद पिता ने शालिनी को फिर से उसकी ससुराल भेज दिया। इसके दो दिन बाद शालिनी को उनका पति विपिन गाजियाबाद लेकर चला गया। आरोप है कि वहां पर पति विपिन, ननद शालू उर्फ बेबी और पति की महिला मित्र जूही ने उसके गले में दुपट्टा डाल दिया और इसको नाटक करार दिया। जूही ने उसको बीयर की कैन और सिगरेट जबरन पकड़ाई और उसकी वीडियो भी बना ली। शालिनी का कहना है कि उसने गाजियाबाद में ही तैनात एक पुलिसकर्मी सतेन्द्र से पति को फोन पर संदिग्ध वार्तालाप करते हुए सुना तो उसको अपनी जान का खतरा बन गया। इसकी जानकाीर शालिनी ने अपने पिता को देकर गाजियाबाद बुलाया, इससे पहले ही पति विपिन उसको लेकर अपने घर ऊन आ गया। यहां शालिनी से आठ कोरे पृष्ठों पर हस्ताक्षर कराये गये और जेवर आदि के साथ सारा स्त्रीधन ले लिया। इसके बाद पति ने उसको भरतिया कालोनी मायके में छोड़ा और धमकी देकर चला गया। पुलिस ने इस मामले में शालिनी की शिकायत पर उसके पति विपिन, ससुर विरेन्द्र सिंह, सास कमलेश, ननद बबली, शालू उर्फ बेबी, देवर सचिन और महिला मित्र जूही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:  कादिर की खातिर पुलिस की पिस्टल के आगे डटने वाली महिलाओं को मिला ईनाम

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  मिमलाना कांडः दलित किशोरी का अपहरण कर

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  बाढ़ से जूझते बिजनौर की सुध लेने पहुंचे मंत्री कपिल देवफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  मिमलाना कांडः दलित किशोरी का अपहरण कर धर्मांतारण कराने वाला मुदस्सिर गिरफ्तारइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार,

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-इंस्टाग्राम पर आया लक्की ड्रा का मैसेज, युवती के खाते से उड़ा दिए दो लाखलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के

Read More »