पानीपत-खटीमा हाईवे पर खड़ी ट्रॉली में घुसी डीसीएम, चालक की मौत

देर रात लालूखेड़ी पुलिस चौकी के पास हुआ हादसा, हाइड्रा क्रेन बुलाकर डीसीएम हटवाया, वाहन काटना पड़ा

मुजफ्फरनगर। देर रात पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना तितावी क्षेत्र में सड़क दुर्घटना लालूखेड़ी मोड पर 01 डीसीएम द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार देने तथा दुर्घटना में ट्रैक्टर सवार 02 व्यक्तियों तथा डीसीएम चालक घायल हो गए। सूचना पर थाना तितावी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया । जहाँ पर दौराने उपचार डीसीएम ड्राइवर की मृत्यु हो गयी। हादसा इतना भयावह था कि डीसीएम बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और चालक को वाहन काटकर निकालना पड़ा।
हादसे के बाद देर रात ही पुलिस क्षेत्राधिकारी फुगाना रुपाली राव घटना स्थल पर पहुंची। उन्होंने घटना के सम्बंध में बताया कि 08/09 अक्टूबर की रात्रि को थाना तितावी पुलिस को लालूखेड़ी रोड पर 01 डीसीएम द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार देने तथा दुर्घटना में ट्रैक्टर सवार 02 व्यक्तियों तथा डीसीएम चालक घायल होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना तितावी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचीयह हादसा लालूखड़ी पुलिस चौकी के पास हाईवे पर हुआ।

डीसीएम तेज गति से आगे खड़ी ट्रॉली में जा घुसी, डीसीएम में सरिया भरा हुआ था। तीव्र टक्कर के कारण डीसीएम आगे से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों वाहन बुरी तरह से फंस गये थे। हाइड्रा मंगाकर डीसीएम को हटवाया और वाहन को कटर से काटकर घायल चालक को निकाला गया। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। जहाँ पर दौराने उपचार डीसीएम ड्राइवर शाहरूख पुत्र अखलाक की मृत्यु हो गयी है । थाना तितावी पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचित किया गया। देर रात ही परिजन थाने पहुंच गये थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। चालक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

इसे भी पढ़ें:  बार काउंसिल नियमों में बदलाव पर युवा अधिवक्ताओं का सवाल
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *