महिला डॉक्टर की आत्महत्या मामला: अस्पताल में मेडिकल रिपोर्ट बदलने का था दबाव, रिश्तेदारों ने लगाए गंभीर आरोप

महाराष्ट्र के सतारा ज़िले में महिला डॉक्टर की आत्महत्या के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि मृतक डॉक्टर को अस्पताल में मेडिकल रिपोर्ट बदलने के लिए दबाव डाला जा रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी।

मीडिया से बात करते हुए एक रिश्तेदार ने बताया कि उन्होंने कई बार डॉक्टर के उत्पीड़न की शिकायत की, लेकिन अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। एक अन्य रिश्तेदार के अनुसार, “जब पुलिस ने घटना की जानकारी दी और हम अस्पताल पहुंचे, तो मैंने पोस्टमार्टम से पहले उसकी हथेली पर लिखा सुसाइड नोट देखा। मैंने पुलिस को बताया कि इस मामले की जांच फोरेंसिक विशेषज्ञों की मौजूदगी में होनी चाहिए।”

तीसरे रिश्तेदार ने खुलासा किया कि मृतक डॉक्टर को बार-बार पोस्टमार्टम ड्यूटी पर लगाया जाता था और राजनीतिक दबाव में उनसे रिपोर्ट बदलवाने की कोशिश की जाती थी

इसे भी पढ़ें:  गरबा-रामलीला में आधार कार्ड से हो एंट्री, मुस्लिम लड़कों पर लगाया आरोप: साध्वी प्राची 

रिश्तेदारों ने यह भी आरोप लगाया कि एक मेडिकल अफसर और स्थानीय पुलिस सब-इंस्पेक्टर लगातार डॉक्टर को प्रताड़ित करते थे। परिजनों का कहना है कि डॉक्टर ने कई बार अधिकारियों को शिकायत दी थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि केवल गिरफ्तारी पर्याप्त नहीं है — “उन्हें फांसी दी जानी चाहिए ताकि डॉक्टर को न्याय मिल सके।”

इस मामले पर शिवसेना (UBT) के नेता अंबादास दानवे ने राज्य के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर तीखा हमला बोला।
दानवे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा — “‘लाडकी बहन’ योजना से ज़्यादा ज़रूरत महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान देने की है। अगर फडणवीस के संरक्षण में ऐसे लोग महिलाओं को परेशान कर रहे हैं, तो यह गृह मंत्रालय की विफलता है।”

दानवे ने उन दो पीए (PA) की पहचान उजागर करने की भी मांग की, जिन्होंने कथित तौर पर महिला डॉक्टर को फोन पर एक सांसद से मिलवाया था। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि डॉक्टर की शिकायत पर अस्पताल प्रशासन — डीन या सुपरिटेंडेंट — ने क्या कार्रवाई की?
साथ ही, उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की।

इसे भी पढ़ें:  ISRO ने रचा इतिहास, LVM3 ‘बाहुबली’ से 6100 KG का ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट लॉन्च

इस संवेदनशील घटना पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने भी भाजपा को घेरा। पार्टी की प्रवक्ता और पश्चिम बंगाल की मंत्री शशि पांजा ने कहा कि सतारा की इस दुखद घटना पर भाजपा की चुप्पी शर्मनाक है।
उन्होंने सवाल किया — “अगर यही घटना पश्चिम बंगाल में होती, तो भाजपा और राष्ट्रीय मीडिया दोनों इसे बड़ा मुद्दा बना देते। क्या भाजपा अब राजनीतिक के साथ-साथ भावनात्मक रूप से भी कंगाल हो चुकी है?”

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  ISRO ने रचा इतिहास, LVM3 ‘बाहुबली’ से 6100 KG का ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट लॉन्चइस

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई: अर्धकुंवारी में भूस्खलन, 34 की मौत और 20 से ज्यादा घायलमिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र

Read More »