बरनाला स्टील पर छापाः दो एकाउंटेंट भी साथ ले गई सीजीएसटी की टीम

जीएसटी हेरफेर के आरोप में मेरठ से आई टीम ने पांच घंटे तक खंगाले दस्तावेज़, छापे से उद्योग जगत में मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर। जनपद मुज़फ्फरनगर के वहलना क्षेत्र में स्थित बरनाला स्टील फैक्ट्री पर सोमवार को सीजीएसटी (केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर) की टीम द्वारा की गई छापामार कार्रवाई ने जिले के औद्योगिक जगत में हलचल मचा दी है। कर हेरफेर और रिकॉर्ड में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद डीजीजीआई (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस) की टीम ने फैक्ट्री में करीब पांच घंटे तक जांच की। इस दौरान टीम ने कंपनी के निदेशक हाजी अमीर अहमद खां और दो एकाउंटेंट को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।
सोमवार को हुई यह कार्रवाई मंगलवार को भी चर्चा का विषय बनी रही। शहर के व्यापारिक और औद्योगिक हलकों में इसे लेकर लगातार चर्चाएं जारी हैं। बताया जा रहा है कि बरनाला स्टील पर जीएसटी से जुड़ी गड़बड़ियों को लेकर विभाग की ओर से कई बार नोटिस और समन भेजे गए थे, लेकिन कंपनी की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। इसी के बाद विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए छापेमारी की।
सूत्रों के अनुसार, मेरठ से पहुंची सीजीएसटी की टीम सोमवार दोपहर करीब 12 बजे फैक्ट्री में दाखिल हुई और शाम करीब साढ़े पांच बजे तक जांच में जुटी रही। इस दौरान टीम ने फैक्ट्री के खरीद-बिक्री से जुड़े जीएसटी रिकार्ड, बहीखातों और लेखा दस्तावेजों को खंगाला। सूत्रों का कहना है कि इस छापे के दौरान हुई प्रारंभिक जांच में टीम को कई अनियमितताएं मिली हैं, जिनमें जीएसटी की रकम जमा न करना और इनवॉइस में गड़बड़ी प्रमुख रही। फैक्ट्री से बरामद दस्तावेजों के आधार पर टीम ने कंपनी के निदेशक हाजी अमीर अहमद खां और दो एकाउंटेंट को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान टीम यह जानने का प्रयास कर रही है कि टैक्स भुगतान में हुई गड़बड़ी की जिम्मेदारी किस स्तर पर तय होती है। सीजीएसटी विभाग ने कंपनी के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
बरनाला स्टील पर हुई इस छापामार कार्रवाई से जिले के अन्य उद्योगपतियों में भी चिंता का माहौल है। इससे पहले भी मुज़फ्फरनगर में राणा स्टील और अन्य बड़े उद्योग प्रतिष्ठानों पर इस तरह की कार्रवाई हो चुकी है, जिसने उस समय बड़े विवाद का रूप ले लिया था। अब बरनाला स्टील पर पड़े छापे ने एक बार फिर जिले के व्यापारिक जगत को सकते में डाल दिया है। बरनाला स्टील फैक्ट्री पर सीजीएसटी की यह कार्रवाई कर चोरी के खिलाफ विभाग की सख्त नीति का हिस्सा मानी जा रही है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि अब ऐसे सभी उद्यमों पर कड़ी नजर रखी जाएगी जो जीएसटी नियमों का उल्लंघन कर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  शुकतीर्थ में सनातन धर्म संसदः हिंदू राष्ट्र, गौ-रक्षा और सांस्कृतिक पुनर्जागरण पर संतों का जोर

Also Read This

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »

फोर्स बुला लो, खाली नहीं करेंगे सरकारी आवास- राबड़ी देवी

पटना। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभागने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले पर सियासत गरमा गई है। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीएम सम्राट चैधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें सर्कुलर रोड स्थित आवास संख्या-10 खाली करने का निर्देश दिया था। अब इस मामले में सियासत गरमा गई है। शनिवार दोपहर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने

Read More »

बुढ़ाना में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, दहशत का माहौल

सोने के आभूषण, नकदी और कीमती सामान सहित करीब पांच लाख रुपये का माल ले उड़े चोर, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के लुहसाना रोड स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने घर में रखे सोने के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके के लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार

Read More »