मुजफ्फरनगर-भू-माफियाओं का आतंकः जमीन के रास्ते की सफाई कर रहे दो लोगों पर हमला

मजदूरों ने गोदाम में छिपकर बचाई जान, आरोपियों ने स्कूटी में की तोड़फोड़ और धमकी दी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर शहर में भू-माफियाओं के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। नगर कोतवाली क्षेत्र के खांजापुर काली नदी के पास जमीन के रास्ते की सफाई कर रहे दो लोगों पर असलहों से लैस दबंगों ने हमला बोल दिया। मजदूरों को भगा दिया गया, जबकि पीड़ितों ने किसी तरह पास के गोदाम में शरण लेकर अपनी जान बचाई। पूरी वारदात का वीडियो पीड़ित ने पुलिस को सौंपा, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के खांजापुर में काली नदी के निकट बुधवार को सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। ये वीडियो पीड़ितों ने गोदाम में बंद होने के बाद खिड़की से बनाया। बताया गया कि नावेद और सोनू अपने कुछ मजदूरों के साथ काली नदी पर स्थित अपनी जमीन के रास्ते की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान कथित भू-माफिया गुलजार, शम्सू और शम्सू के पुत्रों सहित अन्य हथियारबंद लोग वहां पहुंच गए। आरोप है कि इन लोगों ने नावेद और सोनू पर अवैध हथियारों से हमला किया और मजदूरों को धमकाकर भगा दिया। जान बचाने के लिए नावेद, सोनू और जेसीबी ड्राइवर पास ही स्थित एक गोदाम में घुस गये और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

आरोप है कि हमलावरों ने गोदाम का गेट तोड़ने की कोशिश की और गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। जब गेट नहीं टूटा तो उन्होंने बाहर खड़ी पीड़ितों की स्कूटी को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान नावेद ने गोदाम की जाली से पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद किया और तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, तो आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित पक्ष नगर कोतवाली पहुंचा और पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। नावेद ने हमले और तोड़फोड़ की वीडियो फुटेज पुलिस को सौंपी। इसमें एक युवक भारी पत्थर उठाकर जमीन पर गिरी स्कूटी को तोड़ने का प्रयास कर रहा है।
नगर कोतवाली पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ कोतवाली इंस्पेक्टर बबलू सिंह वर्मा का कहना है कि आरोपियों की पहचान की पुष्टि हो चुकी है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि काली नदी किनारे लंबे समय से भूमि विवाद और भू-माफियाओं की गतिविधियाँ बढ़ रही हैं, जिन पर प्रशासन को सख्ती से लगाम लगानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक उर्वरक वितरण: मुज़फ्फरनगर चरथावल समिति व प्रीति त्यागी सम्मानित

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-बुढ़ाना में नशा मुक्ति केन्द्र की तोड़

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  छद्म वेशधारी तीन संदिग्ध युवक फर्जी आधार कार्ड के साथ पकड़ेफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-बुढ़ाना में नशा मुक्ति केन्द्र की तोड़ डाली सीलइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  फर्जी जमानतः शातिर लुटेरे नीरज बाबा के अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्जलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार,

Read More »