शराबी पति की मारपीट से तंग महिला ने पुलिस कार्यालय पर किया आत्मदाह का प्रयास

महिला का आरोप-अवैध हथियार दिखाकर देता है हत्या की धमकी, शराब की लत के कारण छीनकर बेच डाले सारे जेवर

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर मुख्यालय में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने पति और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की सूझबूझ से महिला को सुरक्षित बचा लिया गया। पीड़िता ने अपने पति पर शराब पीकर मारपीट करने, पैसे के लिए दबाव बनाने और अवैध हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
एसएसपी कार्यालय परिसर सुबह लगभग 11.45 बजे एक दर्दनाक घटना का गवाह बना। थाना भोपा क्षेत्र के गांव करहेड़ी मोहल्ला कलालान की रहने वाली 28 वर्षीय सोनी उर्फ इरम ने अपने पति आजाद उर्फ सब्बू और अन्य ससुराल वालों के उत्पीड़न से तंग आकर आत्मदाह जैसा खौफनाक कदम उठाने की कोशिश की। महिला ने अपने साथ लाई एक बोतल से खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया, लेकिन इससे पहले कि वह कोई और कदम उठाती, परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों ने फुर्ती दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और उसकी जान बचा ली।

इसे भी पढ़ें:  एमजी पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण जागरूकता की अनूठी पहल

घटना के बाद सदमे में आई इरम ने अपनी आपबीती वहां मौजूद पुलिस कर्मियों को सुनाई। उसने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका पति आजाद आदतन शराबी है और आए दिन शराब पीकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट करता है। वह लगातार इरम पर अपने मायके से पैसे लाने का दबाव बनाता है। पीड़िता के अनुसार, उसके भाई आदिल ने कई बार अपनी बहन की खुशी के लिए आजाद को पैसे दिए, लेकिन उसकी आदतें नहीं सुधरीं। पीड़िता का आरोप है कि पति उसे अवैध हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी भी देता है, जिससे वह हर समय दहशत में रहती है। पीड़िता ने यह भी बताया कि उसके पति ने उसके लगभग 10 तोले सोने के उसके जेवर भी छीनकर बेच दिए हैं और ससुराल के अन्य सदस्य भी पति का ही पक्ष लेते हैं।
घटना का तात्कालिक कारण 19 नवंबर की सुबह हुई मारपीट थी। इरम ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे उसके पति ने फिर से पैसे की मांग की। जब उसने अपने भाई की 24 अक्टूबर को हुई शादी का हवाला देते हुए कुछ समय मांगा, तो पति आगबबूला हो गया। उसने गाली-गलौज करते हुए इरम को बुरी तरह पीटा और अवैध हथियार से जान से मारने का प्रयास किया। इस घटना से बुरी तरह डरकर वह किसी तरह अपनी जान बचाकर घर से भागी और न्याय की गुहार लगाने सीधे एसएसपी कार्यालय पहुंच गई, जहां उसने हताशा में यह कदम उठाया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने महिला को शांत कराया और उसे चिकित्सकीय जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर थाना भोपा में धारा 151 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले पर एसपी देहात आदित्य बंसल ने कहा कि महिला की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पति और अन्य ससुराल जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपों की जांच पुलिस द्वारा शुरू की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही, आत्मदाह का प्रयास करने के लिए महिला के विरुद्ध भी बीएनएस की धारा 226 के तहत कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  शहर की स्वच्छता और निर्माण गुणवत्ता पर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप सख्त

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  अमृतसर बम ब्लास्टः मुजफ्फरनगर तक पहुंची जांच, युवक गिरफ्तारस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  राकेश टिकैत की ओड़िसा में गिरफ्तारी की खबर से भड़का मुजफ्फरनगर, थानों पर भाकियू का डेरा; हाईवे जाम की चेतावनीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त

Read More »