हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर 17 दिसंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश बंद, मुजफ्फरनगर भी तैयार

जिला बार एसोसिएशन ने व्यापारियों के सहयोग से आंदोलन को जनांदोलन बनाने का किया आह्वान

मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बैंच की स्थापना की वर्षों पुरानी मांग एक बार फिर तेज हो गई है। इस मांग को लेकर अधिवक्ताओं के साथ-साथ अब व्यापारी वर्ग भी सड़कों पर उतरने की तैयारी में है। इसी क्रम में 17 दिसंबर को पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बंद का आह्वान किया गया है, जिसे सफल बनाने के लिए विभिन्न संगठनों से समर्थन जुटाया जा रहा है।
जिला बार एसोसिएशन द्वारा सोमवार को जिला कचहरी स्थित एसोसिएशन के कार्यकारिणी कक्ष में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान एसोसिएशन पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बैंच की स्थापना की मांग को लेकर 17 दिसंबर को संपूर्ण पश्चिमी उत्तर प्रदेश बंद रहेगा। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिला बार एसोसिएशन के महासचिव चन्द्रवीर निर्वाल ने बताया कि केन्द्रीय संघर्ष समिति लंबे समय से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बैंच की स्थापना के लिए आंदोलन कर रही है। इस आंदोलन को जनांदोलन का रूप देने के उद्देश्य से अधिवक्ताओं के साथ-साथ व्यापारियों एवं अन्य सामाजिक वर्गों को भी जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में 17 दिसंबर को बंद का आह्वान किया गया है और इसे सफल बनाने के लिए व्यापारियों के साथ बैठक कर उनसे सहयोग मांगा गया है। महासचिव ने स्पष्ट किया कि यह बंद केवल अधिवक्ताओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश इस आंदोलन में सहभागी बनेगा।
चन्द्रवीर निर्वाल ने यह भी जानकारी दी कि केन्द्रीय संघर्ष समिति ने इस मुद्दे को लेकर केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री से मुलाकात कर समय लिया है। प्रस्तावित आंदोलन के बाद दिल्ली में इस संबंध में मुलाकात की जाएगी, ताकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता की इस महत्वपूर्ण मांग को मजबूती से रखा जा सके। पत्रकार वार्ता में समर्थन व्यक्त करने पहुंचे प्रमुख व्यापारी नेताओं में कृष्ण गोपाल मित्तल, श्रीमोहन तायल और संजय मिश्रा सहित अन्य व्यापारी प्रतिनिधि शामिल रहे। व्यापारियों ने एक स्वर में 17 दिसंबर के बंद को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। व्यापारी नेताओं ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बैंच की मांग कोई नई नहीं है, बल्कि यह बरसों पुरानी और अत्यंत जरूरी मांग है। वर्तमान समय में यह क्षेत्र की न्यायिक आवश्यकताओं को देखते हुए और भी अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने आशा जताई कि अधिवक्ताओं और व्यापारियों की एकजुटता से यह आंदोलन निर्णायक मोड़ तक पहुंचेगा और सरकार इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाएगी।

इसे भी पढ़ें:  अफेयर के शक में बॉस बना कातिल: लखनऊ में कर्मचारी की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  कानपुर VIP रोड पर रईसजादे का कहर, लैंबॉर्गिनी से कई को रौंदा, शिवम मिश्रा हिरासतस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  अंधत्व से पीड़ित व्यक्ति की जमीन हड़पी, तहसील में न्याय की गुहार लगाते हुए दी आत्मदाह की चेतावनीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  अफेयर के शक में बॉस बना कातिल: लखनऊ में

Read More »