बाइक चोरी करने के बाद पार्ट्स निकालकर कर देते थे गायब, दो शातिर चोर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस को एक उल्लेखनीय सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वाहन चोरी कर उनके पार्ट्स निकालकर बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई, जिससे क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।
जनपद मुजफ्फरनगर में वांछित एवं वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना सिविल लाइन पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी वाहन चोरी कर उनके पार्ट्स अलग-अलग निकालकर बेचने का काम करते थे। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को माल रोड सरवट फाटक की ओर रेलवे लाइन के पास से दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को विधिक कार्यवाही के उपरांत न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि 13 दिसम्बर को विकास त्यागी, निवासी सुभाष नगर द्वारा थाना सिविल लाइन में सूचना दी गई कि उनकी मोटरसाइकिल संख्या यूपी 12 एटी 8619 को शांति मदन हॉस्पिटल के सामने से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। इस संबंध में थाना सिविल लाइन पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि इस चोरी की घटना में आशु और अनिकेत नामक युवक संलिप्त हैं। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने मुखबिर की सूचना पर दोनों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में आशु पुत्र उमेश धीमान और अनिकेत पुत्र लख्मीचंद निवासी शहाबुद्दीनपुर रोड उत्तरी रामपुरी शामिल हैं। उनको देर रात सरवट फाटक की ओर रेलवे लाइन के पास माल रोड से पकड़ा गया है।

इसे भी पढ़ें:  संगठन की मजबूती ही किसानों की असली ताकतः गौरव टिकैत

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  पुत्रवधु ने उड़ा दी घर में रखी रकम, दी मुकदमे की धमकीस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  फुलत के मदरसा लिलबनात में सालाना इम्तिहान के नतीजे घोषित, छात्राओं को मिले रिजल्ट कार्डवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  बचपन बचाने की कवायद: कक्षा 5 तक मोबाइल से

Read More »