बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में वैश्य समाज में आक्रोश

महासभा ने बांग्लादेश सरकार से तुरंत हालात सुधारने और अल्पसंख्यकों की रक्षा सुनिश्चित करने की अपील की

मुजफ्फरनगर। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों को लेकर मुजफ्फरनगर में संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा के सदस्यों में गहरा असंतोष उभर कर सामने आया है। महासभा ने रविवार को आपात बैठक कर पड़ोसी देश में हो रही हिंसा की कड़ी निंदा की और इसके विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा। संगठन ने भारत सरकार से बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
महासभा की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश के कई हिस्सों से लगातार हिंदुओं पर हमले, उत्पीड़न और उनके कारोबार पर असर पड़ने की खबरें सामने आ रही हैं। सदस्यों ने आरोप लगाया कि निर्दाेष लोगों की हत्या और उपद्रव की घटनाओं ने हिंदू समुदाय में भय का माहौल पैदा कर दिया है। संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कि बांग्लादेश जैसे आर्थिक रूप से कमजोर देश द्वारा अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे अत्याचार दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय हैं।

इसे भी पढ़ें:  हापुड़ में लेखपाल की दर्दनाक मृत्यु पर खतौली के लेखपाल संघ का रोष एसडीएम को सौंपा 4-सूत्रीय मांग-पत्र

बैठक के बाद पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम कार्यालय पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान सौंपे गए ज्ञापन में संगठन ने भारत सरकार से प्रमुख कदम उठाने की मांग की। महासभा के द्वारा अपनी मांगों में कहा गया है कि बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए तत्काल हस्तक्षेप किया जाए। भारत और बांग्लादेश के बीच सभी प्रकार के संपर्क व सुविधाओं पर पुनर्विचार किया जाए। भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें वापस भेजा जाए और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के मानवाधिकार संरक्षण का मुद्दा उठाया जाए। पदाधिकारियों ने कहा कि पड़ोसी देश में हालात इतने खराब हो गए हैं कि हिंदुओं के लिए व्यवसाय करना और अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना चुनौती बन गया है। सदस्यों ने कहा कि भारत के लोग, चाहे हिंदू हों या मुसलमान, सभी प्रकार की हिंसा और मानवाधिकार हनन की निंदा करते हैं। महासभा ने बांग्लादेश सरकार से तुरंत हालात सुधारने और अल्पसंख्यकों की रक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। प्रदर्शन में मुख्य रूप से महासभा के अध्यक्ष संजय मित्तल, दिनेश बंसल, अनिल तायल, विश्वदीप गोयल, अशोक कंसल, प्रमोद मित्तल, सुरेन्द्र अग्रवाल, श्रीमोहन तायल, पवन बंसल, सचिन अग्रवाल और सुनील तायल आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

Also Read This

खतौली बार एसोसिएशन चुनाव 2026-27: 47 नामांकन पत्र बिके, 15 हुए जमा

खतौली तहसील बार एसोसिएशन खतौली के चुनाव वर्ष 2026-27 को लेकर गुरुवार, 2026 को नामांकन प्रक्रिया में खासा उत्साह देखने को मिला। ऐल्डर कमेटी के निर्देशन में नामांकन पत्रों की बिक्री एवं जमा करने का कार्य सम्पन्न हुआ।ऐल्डर कमेटी के चेयरमैन चतरपाल सिंह एडवोकेट के अनुसार, गुरुवार को कुल 47 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, जबकि 15 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए। यह दिन नामांकन प्रक्रिया का प्रमुख चरण रहा, जिसमें विभिन्न पदों के लिए अधिवक्ताओं ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। इन पदों पर हुए नामांकन (अध्यक्ष पद) सरदार जितेन्द्र सिंह एडवोकेट, (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) नवाब सिंह एडवोकेट, (महासचिव) सत्यप्रकाशसैनी, (कोषाध्यक्ष) श्रीमती अनामिका एडवोकेट,उपाध्यक्ष (10 वर्ष अनुभव), गंगाशरण एडवोकेट,

Read More »

हाईवे पर भीषण हादसा: एक ही परिवार के चार लोग घायल, महिला की हालत गंभीर

खतौली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-58 पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अलकनंदा होटल के पास अज्ञात वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा भैंसी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार परिवार कहीं जा रहा था तभी पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर

Read More »

मुकेश अंबानी से आगे निकल एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने अदाणी

मुंबई – गौतम अदाणी ने मुकेश अंबानी को पछाड़कर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब हासिल कर लिया है। अदाणी की संपत्ति 92.6 अरब डॉलर पहुंची।  एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति के ताज को लेकर एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दिग्गज कारोबारी गौतम अदाणी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब फिर से अपने नाम कर लिया है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अदाणी की संपत्ति में हुए हालिया इजाफे ने उन्हें इस सूची में शीर्ष पर पहुंचा दिया है। इसे भी पढ़ें:  सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक

Read More »

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ईडी की दबिश

लुधियाना- ईडी की टीम ने शुक्रवार सुबह पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। टीम दस्तावेज खंगाल रही है। पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास समेत विभिन्न ठिकानों पर शुक्रवार तड़के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीमों ने एक साथ छापेमारी की। लुधियाना स्थित उनके निवास पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी के बीच जांच एजेंसी के अधिकारी दस्तावेजों को खंगालने में जुटे हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि यह पूरी कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और जमीन सौदों से जुड़ी कथित अनियमितताओं के पुराने मामलों को लेकर की जा रही है। ईडी की जांच केवल लुधियाना तक सीमित नहीं है, बल्कि बताया

Read More »