मीरापुर क्षेत्र के दो दर्जन गांवों को विकास की सौगात

मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के 12 गांवों को विकास की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां पर सड़क के चौड़ीकरण और सौन्दर्यकरण के लिए स्वीकृत परियोजना में पहली किस्त का पैसा लोक निर्माण विभाग को जारी करा दिया है। इसके लिए सांसद चंदन सिंह चौहान ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करते हुए बजट जल्द जारी कराये जाने की मांग की थी।

मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के गांव बेहडा सादात से मेरठ पौडी राष्ट्रीय राजमार्ग के हिस्से तक सड़क की हालत बेहद दयनीय थी। यहां पर सड़क के नव निर्माण के साथ ही इसके चौड़ीकरण के लिए भी ग्रामीणों के द्वारा मांग उठाई जाती रही है। पिछले दिनों शुकतीर्थ आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने ग्रामीणों की इस समस्या को जनप्रतिनिधियों के द्वारा उठाया गया है। इसमें लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खण्ड से बेहडा सादात से बीआईटी बिजनौर रोड तक मेरठ पौड़ी मार्ग को जोड़ने वाले इस मार्ग के पुनःनिर्माण का प्रस्ताव भी शासन को भेज दिया गया था।

इसे भी पढ़ें:  SHAMLI-बेटे ने फावड़े से काटकर की मां की नृशंस हत्या, पुलिस को भी पीटा


इसको विभागीय स्तर पर स्वीकृत करते हुए शासन से बजट की मांग की थी। इस परियोजना के लिए 27 करोड़ 19 लाख 89 लाख रुपये की मांग शासन से लगातार की जा रही थी। पिछले दिनों बिजनौर सीट से निर्वाचित सांसद एवं रालोद के युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन सिंह चौहान ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करते हुए बेहदा सादात से मेरठ पौड़ी मार्ग तक स्वीकृत इस परियोजना में बजट जारी कराने की मांग की थी। इसके लिए शासन ने लोक निर्माण विभाग को पहली किस्त का पैसा जारी कर दिया है। शासन के उप सचिव राजेश प्रताप सिंह ने इस सम्बंध में लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खण्ड को पत्र जारी किया है। इसमें बताया गया कि बेहडा सादात से मेरठ पौडी मार्ग तक के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य के लिए पहली किस्त के रूप में लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खण्ड को 5 करोड़ 42 लाख 57 हजार रुपये का बजट जारी कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-लूट की योजना बनाते दो शातिर गिरफ्तार

सांसद चंदन सिंह चौहान ने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से बेहडा सादात के साथ ही इस मार्ग से जुड़ने वाले करीब दो दर्जन गांवों के ग्रामीणों को बड़ा लाभ मिलेगा। महत्वपूर्ण मार्ग बेहड़ा सादात से बी.आई.टी. बिजनौर रोड तक लगभग 12 कि.मी. के इस मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढीकरण के लिए संस्तुति कर पैसा आवंटित कर दिया गया है, अब जल्द ही काम शुरू कराया जायेगा। इस पहली किस्त के पैसे को 31 मार्च 2025 तक उपयोग करना होगा। इसके बाद दूसरी किस्त का पैसा जारी कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वो जनता की ओर से आभार व्यक्त करते हैं। हमारी सरकार जनता से किये गये वादों को लेकर संवेदनशील हैं और वादे पूरे किये जाने से जनता को विकास की सौगात मिल रही है। उन्होंने इसके लिए रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी का भी आभार व्यक्त किया है। 

इसे भी पढ़ें:  समाजसेवी सतीश चंद्र गोयल ने बाल प्रशिक्षण शिविर में बांटे उपहार
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *