MUZAFFARNAGAR-पुलिस संग मुठभेड़ में बाइक सवार बदमाश घायल

मुजफ्फरनगर। दो थानों से तीन मुकदमों में वांछित चल रहे शातिर बदमाश के साथ थाना सिखेडा पुलिस की नया गांव में राजवाहे के पास मुठभेड़ हो गई। बदमाश की फायरिंग का जवाब देने के लिए पुलिस ने भी गोलियां चलाई, इसमें शातिर बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक बिना नम्बर प्लेट की हीरो होन्डा स्पलैण्डर प्लस मोटर साईकिल व अवैध शस्त्र बरामद किया है। बदमाश के खिलाफ विभिन्न थानों में पांच मुकदमे दर्ज पाये गये हैं। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भिजवाया।

इसे भी पढ़ें:  तेजतर्रार मोनालिसा जौहरी मुख्यालय अटैच, संजय सिंह बने खतौली एसडीएम


सीओ नई मण्डी रूपाली राव ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक थाना सिखेडा राजीव शर्मा के नेतृत्व में गत रात्रि को थाना सिखेडा पुलिस की भन्डूर से नया गांव जाने वाले रजवाहे की पटरी असदनगर चौराहे के पास बदमाशों से हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में 01 शातिर बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। सीओ ने बताया कि थाना सिखेडा पुलिस भन्डूर से नया गाँव जाने वाले रजवाहे की पटरी मिर्जाटिल्ला असदनगर के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहन की चैकिंग कर रही थी। चैकिंग के दौरान मोटर साईकिल आती दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी देकर रूकने का इशारा किया गया परन्तु मोटर साईकिल सवार द्वारा पुलिस को देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए मोटर साईकिल को वापस मोडकर भागने लगा।

पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा किया गया तो कुछ दूर जाकर बदमाश की मोटरसाइकिल तीव्र गति होने के कारण अनियंत्रित होकर गिर गयी। बदमाश फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी, जिसमें बदमाश नदीम पुत्र इस्तकार निवासी ग्राम नई बस्ती निराना थाना सिखेडा गोली लगने से घायल हो गया। सीओ रूपाली ने बताया कि बदमाश नदीम के खिलाफ पांच मुकदमा दर्ज पाये गये हैं। इनमें रामराज और फुगाना थानों में दर्ज तीन मुकदमों में वो वांछित चल रहा था। मुठभेड़ में बदमाश को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक पवन कुमार, रणवीर सिह और पुष्पेन्द्र सिंह, कांस्टेबल हरिओम, कांस्टेबल जयवीर सिंह, कांस्टेबल अर्जुन सिंह और अरूण कुमार शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में दिल्ली देहरादून हाईवे पर पलटी दो बस, चालक की मौत

Also Read This

सचिन गुप्ता भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नियुक्त

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेता और वक्ता सचिन गुप्ता को भाजपा निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने सचिन गुप्ता को पटका पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा नेता राजकुमार तिवारी ने कहा कि सचिन गुप्ता लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसे भी पढ़ें:  समाजसेवी सतीश चंद्र गोयल ने बाल प्रशिक्षण शिविर में बांटे उपहारराजकुमार तिवारी ने कहा कि निकाय प्रकोष्ठ

Read More »