एडीएम नरेन्द्र बहादुर ने देखा कांवड़ कंट्रोल रूम, ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने बांटे रेन कोट

मुजफ्फरनगर। कावंड यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा मंगलवार को बारिश के बीच ही शिव चौक पहुंचकर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद डॉ. प्रज्ञा सिंह के साथ कावंड़ कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। दूसरी ओर डॉ. प्रज्ञा सिंह ने पालिका के सफाई नायकों और अन्य कर्मचारियों को रेन कोर्ट तथा आई कार्ड और जैकेट वितरित किये।

कावड़ यात्रा 2024 को दुर्घटनामुक्त एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिले में की जा रही व्यवस्थाओं को अफसरों के द्वारा लगातार परखा जा रहा है। ऐसे में मंगलवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद डॉ. प्रज्ञा सिंह के साथ शिव चौक स्थिल कावड़ कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। एडीएम प्रशासन ने ईओ को निर्देश देते हुए कहा गया कि कावंड यात्रा के दौरान कांवड़ मार्ग पर साफदृसफाई व अन्य व्यवस्थाओ को नियमित रूप से सुदृढ़ रखा जाये। एडीएम ने बताया कि पूरे कांवड़ मार्ग के चिन्हित स्थलांे पर सीसीटीवी कैमरांे की व्यवस्था कर कन्ट्रोल रूम से निगरानी की जा रही है। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद के जेई निर्माण कपिल कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार, लिपिक तनवीर आलम आदि मौजूद रहे।

दूसरी ओर पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह द्वारा मंगलवार को कांवड़ मार्ग पर सफाई व्यवस्था के लिए लगाये गये सफाई नायकों और कर्मचारियों को आईकार्ड, जैकेट और रेनकोट उपलब्ध कराये गये। उन्होंने टाउनहाल स्थित अपने कार्यालय में सभी को सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने बताया कि सावन के पहले ही दिन सोमवार को बारिश होने के कारण कांवड़ मार्ग पर पालिका की टीमों के कर्मियों को बारिश में भीगकर ही सफाई कार्य करते हुए देखा गया तो आज उनको बारिश से बचाव और कार्य को निरंतरता प्रदान करने के लिए रेन कोट वितरित किये गये हैं।

इसके साथ ही एपरिन जैकेट दी गई है और छतरी भी दी जायेगी। अभी 255 कर्मियों को सामग्री वितरित की गई है। आगामी दिनों में सभी कर्मचारियों को रेनकोट और एपरिन उपलब्ध कराये जायेंगे। ईओ प्रज्ञा ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में करीब 21.900 किलोमीटर के कांवड़ मार्ग पर अस्थाई रूप से 2190 पोल बनाकर लाइटिंग की व्यवस्था की गई है, जो जनरेटर से कनेक्ट रहेंगी। साथ ही 17 टीमों को तीन शिफ्टों में सफाई के लिए लगाया गया है। अन्य व्यवस्थाएं भी पालिका ने पूर्ण कर ली हैं। कंट्रोल रूम में टीम काम कर रही हैं। 

इसे भी पढ़ें:  दौराला शराब कांड पर नया मोड़, बहन पर साजिश का आरोप

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, कमरे से शव और तमंचे बरामदस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पुलवामा के शहीद प्रशांत को पुण्यतिथि पर किया गया यादवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पुलवामा के शहीद प्रशांत को पुण्यतिथि पर किया गया

Read More »