बरेली में आंधी-बारिश से दो की मौत

बरेली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बरेली में पिछले कई दिनों से लगातार प्रचंड गर्मी बाद बुधवार रात बारिश होने से लोगों को राहत मिली। मौसम की पहली बरसात व आंधी से फरीदपुर थाना क्षेत्र में दो लोगों की मौत हो गयी। फरीदपुर क्षेत्रधिकारी गौरव सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर एसपी दक्षिणी मानुस पारीक दल बल साथ मौके पर पहुंचे। फरीदपुर थाना क्षेत्र गांव भगवानपुर फुलवा में आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली की कड़क के चलते दो घरों के लिंटर गिर गये। उसमें जयपाल (42) समेत दस लोग दब गए। मलबे में दबे लोगों को पुलिस ने ग्रामीणों से बाहर निकाला। जयपाल (42) मौके पर ही दबकर मौत हो गई। रात में ही पहुंची पुलिस ने सभी नौ घायलों को उपचार के लिए फरीदपुर उच्चीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। प्रभारी फरीदपुर ने बताया कि बुधवार रात में बरसात के दौरान फरीदपुर मोहल्ला ऊंचा निवासी इकरार के मकान की छत पर एसी ठीक करते वक्त करंट फैलने से मोहल्ला फर्रखपुर निवासी एसी मैकेनिक रजा अली (25) की मौत हो गई। उन्होने बताया कि जयपाल मजदूरी करता था। वह परिजनों के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। बारिश के कारण जयपाल दरवाजे की कुंडी लगाने कमरे की ओर गए। तभी कमरे का लिंटर भरभराकर गिर गया और मलबे में दबकर उनकी मौत हो गई। उनकी पत्नी विपना (35), पुत्री लाली (22), काजल (19) व प्रज्ञा (2) और पुत्र रूवेश मलबे की चपेट में आकर मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मलबे से बाहर निकाला। जयपाल के पड़ोसी नन्हेलाल कश्यप के घर का भी लिंटर ढह गया। इसके मलबे में दबकर नन्हेलाल (52), उनके दो पुत्र सूरज व ऋषिपाल और पत्नी भूरी देवी घायल हो गईं।और जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह ने गुरुवार सुबह बताया कि पीड़ित परिजनों की नियमानुसार आर्थिक मदद होगी।

इसे भी पढ़ें:  तपती धूप के बीच सूखी नहर में खड़े होकर किसानों ने किया प्रदर्शन

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  जल निगम की लापरवाही पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप नाराजस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  चौकड़ा बिजलीघर पर किसानों ने किया घेराववरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली में मंत्री कपिल देव ने स्वामी विवेकानंद को

Read More »