जुलाई माह में भट्ठा मालिक करेंगे धरना प्रदर्शन – प्रमोद

मुज़फ्फरनगर-  ईंट निर्माता कल्याण समिति के तत्वाधान में जिले के भट्टा मालिकों की एक बैठक हुई। बैठक में चारों तहसीलों से आए भट्टा मालिकों ने अपनी अपनी समस्या बताई। समिति अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह तहसील और मुख्यालय स्तर पर अधिकारियों से वार्ता कर आपकी समस्याओं का समाधान कराएंगे। जिले के सभी भट्ठा मालिकों ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार 30 जून तक सीजन समाप्त करने के प्रस्ताव पर सहमति जताई। प्रमोद बालियान ने घोषणा की, कि सीजन समाप्ति के बाद एनसीआर के भट्टा मालिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए वह विनियमन शुल्क मामले को लेकर माननीय हाईकोर्ट में अपील दायर करेंगे। लेबर द्वारा भट्ठा मालिकों के उत्पीड़न वाले मामले पर प्रमोद कुमार ने कहा कि इससे भट्टा मालिकान बहुत ज्यादा परेशान है और इस पर भी सीजन समाप्ति के बाद समस्या समाधान हेतु केंद्र और प्रदेश सरकार के स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। एनसीआर बनाम नॉन एनसीआर के मामले पर प्रमोद कुमार ने केंद्र सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि सरकार इस बात पर ध्यान दें कि एनसीआर में अगर 4 महीने भट्टे चलेंगे और एनसीआर से लगे क्षेत्रों में 10 महीने तो कैसे एनसीआर के भट्टा मालिक अपने कारोबार को जीवित रख पाएंगे? उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि प्रदूषण के नाम पर इस दोहरे कानून के विरोध में जुलाई माह में ईंट भट्ठा मालिक कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करेंगे। प्रमोद कुमार ने सभी भट्टा मालिको से जीएसटी कर में सुधार हेतु प्रोत्साहित किया। को बैठक का संचालन महामंत्री बलराम तायल ने किया। बैठक में समिति पदाधिकारी कृष्ण त्यागी, वेद प्रकाश आर्य, हाजी जमशेद प्रधान, हाजी जियाउर्रहमान,अशोक कुमार, अमरपाल पूनिया, हाजी तस्लीम व नवीन चेयरमैन, पप्पू प्रधान, जयदेव सिंह, ओमप्रकाश बाबा, हाजी मुर्तजा आबाद त्यागी और काफी संख्या में अन्य भट्ठा मालिक मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  डीएनए जांच में हुई दुष्कर्म की पुष्टि, बढ़ीं नवाब सिंह की मुश्किलें

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  नेपाली सेना ने देशभर में लगाया कर्फ्यू

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  गूगल मैप ने फिर भटकाया… बिजली के खंभे से भिड़ी श्रद्धालुओं की कारफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  अचानक बर्फ टूटी और फंस गए 4 पर्यटकइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने विरोध

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना में आचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महाराज का हुआ मंगल आगमनलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई

Read More »