MUZAFFARNAGAR PALIKA-ईओ प्रज्ञा हुई सख्त, टीम लेकर फील्ड में उतरे टीएस

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में धींगामुश्ती चरम पर है। पहले अवैध होर्डिंग के खेल में लीपापोती होती रही, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आदेशों पर ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने सख्ती के साथ सर्वे कराया तो घपलेबाजी की परत दर परत उखड़ती चली गई और इसके बाद चिन्हित अवैध विज्ञापन पट को हटवाने के निर्देशों पर कोई कदम नहीं उठा तो ईओ ने सख्ती के साथ आदेश जारी करते हुए तीन दिन के अभियान में सभी अवैध विज्ञापन पट हटवाने के लिए कहा गया है। ईओ की सख्ती और चेतावनी का असर यह हुआ कि शनिवार को कर अधीक्षक नरेश शिवालिया पूरे दलबल के साथ कड़ी धूप में ही अवैध होर्डिंग का सत्यापन करने के साथ ही उनको तत्काल हटवाने के लिए सड़का पर उतर आये। टीम ने शहर में कई स्थानों पर अवैध होर्डिंग हटवाने के साथ ही सामग्री को जब्त करने का काम किया।

नगरपालिका परिषद् के कर विभाग के अनुसार 20 विज्ञापन एजेंसियां वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए पंजीकृत हैं। उनका पंजीकरण मार्च 2024 को समाप्त हुआ तो लोकसभा चुनाव के लिए एक माह की विशेष अनुमति प्रदान की गई। इसके बाद विज्ञापन एजेंसियों का नवीनीकरण पालिका ने नहीं किया है, ऐसे में सभी विज्ञापन पट अवैध है, लेकिन वित्तीय वर्ष 2023-24 में जारी अनुमति से इतर भी विज्ञापन पट शहरी क्षेत्र में लगे पाये गये हैं। इन अवैध होर्डिंग के खिलाफ चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने एक दृढ़ संकल्प के साथ अभियान छेड़ा तो हलचल मची हुई है। इनमें कई विज्ञापन एजेंसियां तो सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों की भी बताई जा रही हैं। ईओ ने 02 मई को विज्ञापन पट का भौतिक सत्यापन को सर्वे शुरू कराया था। करीब दो हफ्तों में यह सर्वे पूरा किया गया। 21 मई को टीएस ने रिपोर्ट सौंपी तो उसी दिन ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने अवैध मिले विज्ञापन पट का सत्यापन करते हुए उनको तत्काल हटवाने के निर्देश जारी कर दिये थे। आरोप है कि कर अधीक्षक नरेश शिवालिया ने इन आदेशों का पालन करने में हीला-हवाली की और तीन दिनों तक कोई भी कदम नहीं उठाया गया। इसी को लेकर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कर अधीक्षक के नाम 24 मई को सख्त आदेश जारी करते हुए आदेशों की अवहेलना करने को लेकर फटकार भी लगाई। इन आदेशों में ईओ ने तीन दिनों में अभियान चलाकर अवैध विज्ञापन पट हटवाने के लिए कहा।

कर अधीक्षक नरेश शिवालिया ईओ के सख्त आदेश के अनुपालन में शनिवार को दोपहर बाद राजस्व निरीक्षक अमरजीत सिंह व अमित कुमार तथा जेसीबी और टीम के साथ सड़कों पर उतरे नजर आये। उन्होंने प्रकाश चौक से रोडवेज बस स्टैण्ड, एसएसपी आवास और रेलवे स्टेशन रोड पर चिन्हित अवैध होर्डिंग हटवाते हुए उनकी सामग्री को जब्त करने की कार्यवाही की। कर अधीक्षक ने बताया कि ये अभियान जारी रखा जायेगा। पहले भी विज्ञापन एजेंसियों को नोटिस जारी करते हुए अपने अवैध होर्डिंग हटवाने के लिए दिशा निर्देश जारी किये थे। अभियान देरी से चलाने पर उन्होंने कहा कि 24 मई को शाम के समय आदेश प्राप्त हुए थे। इसमें निर्माण विभाग से भी मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए कहा गया था। इसी को लेकर देरी हुई है। 87 होर्डिंग और 20 यूनीपोल अवैध पाये गये हैं, इनको तीन दिनों में हटवा लिया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  एसएसपी अभिषेक सिंह ने बदले आठ थानेदार, दो से छीना चार्ज

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  जिले की तहसील और थानों में भ्रष्टाचारः धर्मेन्द्र मलिकस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में सनातन समाज को जागृत करेगा शाश्वत हिन्दू प्रतिष्ठानवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में सनातन समाज को जागृत करेगा शाश्वत हिन्दू

Read More »