खेत पर नाली बनाने का विरोध करने पर भाई-भतीजों ने कर दिया हमला

मुजफ्फरनगर। खेतों पर जबरन पानी निकासी के लिए नाली बनाने का विरोध करने पर छोटे भाई और उसके परिवार वालों पर एक व्यक्ति ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर हमला कर दिया। जान बचाकर छोटा भाई घर में जा घुसा तो हमलावर पिता पुत्र लाठी और डंडे लेकर घर के बाहर ही घंटों तक जमा रहे और गाली गलौच करते हुए धमकी देकर चले गये। मामले में पीड़ित की पत्नी ने अपने जेठ और उसके दो पुत्रों को नामजद कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्राम मखियाली निवासी प्रमिला पत्नी विरेन्द्र सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि उसी के गांव में रहने वाले उसके जेठ वेदपाल पुत्र चौहल सिंह जबरदस्ती उनके खेतों में पानी के लिए स्थिर नाली बनाना चाहते हैं। जबकि वो और उसके पति विरेन्द्र सिंह इसका विरोध कर रहे हैं। नाली निर्माण के लिए दबाव बनाया गया तो उसके पति ने अपने बड़े भाई वेदपाल से नाली बनाने के बदले में उसके खेतों की ओर जमीन देने के लिए कहा, तो वेदपाल बिफर गया और अभद्रता पर उतर आया। पति के साथ उसने गाली-गलौच भी की, लेकिन लोगों ने समझा बुझाकर उस दिन मामला शांत करा दिया था। प्रमिला ने पुलिस को बताया कि 08 मई को जब उसके पति विरेन्द्र खेतों पर जाने के लिए घर से बाहर निकले तो सामने से अचानक ही वेदपाल और उसके दो पुत्र मोहित तथा अनिरु( हाथों में लाठी डंडे लेकर आये और उसके पति पर हमला कर दिया। प्रमिला ने बताया कि उसके पति इन हमलावरों से जान बचाकर वापस घर में आ गये और दरवाजा बंद कर लिया। इसके बावजूद भी वेदपाल अपने पुत्रों के साथ घंटों तक घर के बाहर डटा रहा और गाली गलौच करते हुए सभी के सामने उसके पति विरेन्द्र और परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी देते रहे। प्रमिला ने बताया कि इससे पहले भी वेदपाल आदि ने खेतों पर काम करने के दौरान उसके बेटों के साथ मारपीट की थी। इसकी सूचना उसके बेटे अक्षय ने थाने जाकर पुलिस को दी थी, लेकिन तहरीर लेने के बाद भी हमलावरों के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। अब ये दूसरी बार हमला किया गया है। इससे वो और उसके परिजन दहशत में हैं और कोई भी अनहोनी होने की आशंका सता रही है। यदि कुछ भी गलत घटित होता है तो इसके लिए उसके जेठ और उसके दोनों पुत्र ही जिम्मेदार होंगे। प्रमिला की शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों पिता पुत्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बबलू सिंह वर्मा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश में भी पुलिस टीम को लगा दिया गया है। मामला पैतृक जमीन को लेकर आपसी रंजिश का बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस चौकी के पास घर लौटते बाइक सवार को रोककर पीटा, मुकदमा दर्ज

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में साइबर सुरक्षा विषय पर सीबीएसई कार्यशाला आयोजितगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य

Read More »