बच्चों के विवाद की रंजिश में भिड़े दो पक्ष, कई घायल

मुजफ्फरनगर। बच्चों के विवाद को लेकर करीब एक-डेढ़ साल से चली आ रही रंजिश के चलते पड़ौसियों के दो पक्ष एक बार फिर से आमने सामने आ गये। दोनों पक्षों में जमकर लाठी और डंडे चले, इसमें कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर है, इसमें 04 अज्ञात सहित 21 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिसमें दोनों पक्षों से 17 हमलावर नामजद कराये गये हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा कायम करने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है।

बुढ़ाना के मौहल्ला पीरशाह विलायत में बच्चों के विवाद को लेकर पड़ौसियों के बीच चल रही रंजिश में दोनों पक्षों के लोगों के आमने सामने आने पर जमकर लाठी-डंडे चले। इस मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों से आई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना बुढ़ाना पर दी गई तहरीर में एक पक्ष के मुबस्सिर पुत्र महताब निवासी मौहल्ला पीरशाह विलायत ने आरोप लगाया कि उनके ही पड़ौस में रहने वाले हाशिम, मुनव्वर और सतलू पुत्रगण घसीटा उनके परिवार से रंजिश रखते हैं। जुलाई 2023 में दोनों पड़ौसी परिवारों के लोगों के बीच बच्चों की कहासुनी पर झगड़ा हो गया था। इसमें भी मुबस्सिर पक्ष की ओर से आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई थी। मुबस्सिर ने आरोप लगाया कि इसी रंजिश के चलते 27 अपै्रल की देर रात जब वो अपने घर में सोने के लिए लेटा हुआ था तो उसी समय अचानक ही हाशिम, मनव्वर, सतलू पुत्रगण घसीटा, सुहैल व सेब्बी पुत्रगण भूरा, मुजम्मिल व आसिफ पुत्रगण हाशिम, सावेज पुत्र अन्नू, राजा व समीर पुत्रगण रईस ने चार अज्ञात साथियों के साथ उनके घर पर हमला कर दिया। ये लोग धारदार हथियार और लाठी-डंडे लिये हुए थे। मुबस्सिर ने आरोप लगाया कि आते ही हमलावरों ने परिवार के लोगों के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी, जिसमें उसके साथ ही उसके पिता महताब, मुजम्मिल, मुदस्सिर, मुजक्किर के साथ ही अन्य परिजन घायल हो गये। शोर शराबा होने पर भीड़ जुट गई तो सभी हमलावर धमकी देते हुए भाग गये। पुलिस ने मुबस्सिर की तहरीर पर 10 आरोपी हमलावरों के साथ ही 04 अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 453, 323, 308, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:  सुशील मूंछ गैंग पर एसएसपी अभिषेक का अंकुश, शेट्टी का होटल सीज

वहीं दूसरे पक्ष के कासिम पुत्र घसीटा निवासी मौहल्ला कस्सावान ने भी थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि उसके परिवार से मौहल्ले के ही निवासी अखलात्रा व महताब पुत्रगण इस्तियाक काफी रंजिश रखते हैं। कई बार बच्चों से कहासुनी हुई, जिसका फैसला मौजिज लोगों ने करवाया। 27 अपै्रल को कासिम का पुत्र शोएब और भान्जा राजा पुत्र रईश अपने मामा खुश मौहममद पुत्र कदीर निवासी सफीपुर पट्टी बुढ़ाना से मिलकर वापस घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में महताब पुत्र इस्तियाक, फुरकान पुत्र अलताफ ने शोएब और राजा को रोक लिया और गाली गलौच शुरू कर दी। विरोध किया तो आरोपियों ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उन पर लाठी डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर कासिम का दूसरा पुत्र सुहैल और भतीजा मुजम्मिल भी वहां पहुंच गये। हमलावरों ने इन दोनों पर भी जानलेवा हमला कर दिया। चारों मारपीट में घायल हुए और हालत गंभीर है। मौहल्ले के दूसरे लोगों ने इनकी जान बचाई। पुलिस ने इस मामले में दूसरे पक्ष के आरोपी महताब, मुजम्मिल, मुदस्सिर, मुजक्किर, मुवक्किर पुत्रगण महताब, अलताफ पुत्र इस्तियाक और फुरकान पुत्र अलताफ के खिलाफ जानलेवा हमला सहित आठ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  खतौली में चोरी-छुपे मीट का हो रहा विक्रय

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  संजीव की हार पर अनुराधा चौधरी की आंख से बहे आंसूस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  खतौली में चोरी-छुपे मीट का हो रहा विक्रयवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना खतौली

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  खतौली में चोरी-छुपे मीट का हो रहा विक्रयभाकियू नेता

Read More »