पुलिस मुठभेड़ में शातिर चोर घायल, एक मुकदमे में चल रहा था फरार

गिरफ्तार बदमाश शहजाद पर जनपद हापुड़ और मुजफ्फरनगर में चोरी, लूट की तैयारी और आयुध अधिनियम के तहत कुल 10 मुकदमे दर्ज मिले

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शाहपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। देर रात हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक शातिर चोर और वांछित अभियुक्त को गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन और पर्यवेक्षण में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी बुढाना और थाना प्रभारी शाहपुर के नेतृत्व में गठित टीम ने संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की सघन चेकिंग शुरू की थी। इसी के तहत 29 दिसंबर की देर रात्रि थाना शाहपुर पुलिस टीम रजवाहा पुलिया धनायन रोड से ग्राम सोरम जाने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर वह भागने लगा और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।
पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति का पीछा किया और आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन अभियुक्त ने दोबारा फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की, जिसमें अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल अभियुक्त को मौके पर काबू कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शहजाद पुत्र खलील उर्फ जमील निवासी ग्राम शेखपुर खिचरा थाना धौलाना, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। बताया गया कि पकड़ा गया शातिर बदमाश थाना शाहपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 331/2025 में वांछित चल रहा था। घायल अभियुक्त को पुलिस द्वारा उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा, दो खोखा और एक जिंदा कारतूस (315 बोर) बरामद किया गया। गिरफ्तार बदमाश शहजाद पर जनपद हापुड़ और मुजफ्फरनगर में चोरी, लूट की तैयारी और आयुध अधिनियम के तहत कुल 10 मुकदमे दर्ज मिले हैं, जिनमें वह पूर्व से ही आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक विकास चौधरी, अनिकेत धारीवाल, हेड कांस्टेबल रोहताश और प्रेमचंद शर्मा, कांस्टेबल प्रशांत, अनुपम, अलीम और शिवम शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  शीशम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, गांव में सनसनी, परिवार में कोहराम

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी में शिक्षा की नई इबारतः जीआईसी

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  शादी के छह दिन बाद ही जेठ ने दबोचा, कमरा कर लिया बंदफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  शीशम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, गांव में सनसनी, परिवार में कोहरामइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई?

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-बीच सड़क पर पत्नी की पिटाई, वीडियो हुआ वायरललाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य

Read More »