स्वदेशी अपनाना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सशक्त कदमः कपिल देव

मंत्री कपिल देव ने रायबरेली में किया उत्तर प्रदेश ट्रेड शो स्वदेशी मेला – 2025 का भव्य शुभारंभ

रायबरेली। गुरूवार को जनपद रायबरेली में उत्तर प्रदेश ट्रेड शो स्वदेशी मेला – 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा किया गया। मंत्री कपिल देव ने स्टॉलों का अवलोकन कर स्थानीय उत्पादों की सराहना की तथा उद्यमियों को प्रदेश सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया। उनके द्वारा मेले में आये नवजात बच्चों को तिलक कर उनका स्वागत किया और बच्चों को अन्न प्राशन भी अपने हाथों से कराया।

मेला परिसर में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सभी जनपदवासियों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में उद्योग, व्यापार और रोजगार के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। स्वदेशी अपनाना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सशक्त कदम है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बुद्धीलाल पासी, माननीय विधायक मनोज पांडे, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण और व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  अधिवक्ता संशोधन बिल के विरोध में कचहरी में वकीलों ने निकाली रैली

Also Read This

नमाज में व्यस्त थे परिजन, घर में घुसकर बेटी को उठा ले गया चीता

पिता ने पुलिस से शिकायत कर की युवती की बरामदगी की मांग, कार में बैठाकर ले जाने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के ककरौली क्षेत्र में परिजन नमाज में व्यस्त थे, नमाज के दौरान घर में चीता घुसा और परिवार की युवती को जबरन कार में बैठाकर ले गया। मस्जिद से लौटे पिता तो युवती के अपहरण का पता चला। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी बहन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ककरौली थाना क्षेत्र में युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में

Read More »

भारत में तेल भंडार पर्याप्त, पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह गलत

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान पर अमेरिका तथा इस्राइल के हमलों के बीच देश में ईंधन की कमी को लेकर चिंता बढ़ गई है। कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी गईं। इसी बीच सरकार ने स्पष्ट किया है कि भारत में तेल भंडार पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और फिलहाल घबराने की कोई जरूरत नहीं है। सरकार के अनुसार देश के पास 25 करोड़ बैरल (करीब 4,000 करोड़ लीटर) कच्चा तेल और रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों का संयुक्त भंडार मौजूद है, जो देश की जरूरतों को लगभग 7 से 8 सप्ताह यानी 50 से 60 दिन तक पूरा कर सकता है। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव

Read More »

एलपीजी सिलेंडर बुकिंग नियम सख्त, कीमत भी बढ़ी 60 रुपये

एलपीजी सिलेंडर बुकिंग नियम में बड़ा बदलाव किया गया है। अब उपभोक्ता 21 से 25 दिन के बाद ही अगला गैस सिलेंडर बुक करा सकेंगे। इसके साथ ही देशभर में 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपये और 19 किलोग्राम व्यावसायिक सिलेंडर 115 रुपये महंगा कर दिया गया है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और संभावित युद्ध की स्थिति को देखते हुए गैस आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तेल कंपनियों ने यह सख्त कदम उठाया है। अलीगढ़ जिले में एलपीजी सिलेंडर बुकिंग नियम को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जिला एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अनुसार अब उपभोक्ताओं को नए सिलेंडर के लिए अधिक इंतजार करना होगा।

Read More »

घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपये, वाणिज्यिक सिलेंडर 114.50 रुपये महंगा

नयी दिल्ली- अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल तथा गैस की कीमतों में भारी वृद्धि और डॉलर की तुलना में रुपये में जारी गिरावट के कारण तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार से रसोई गैस (एलपीजी) के दाम बढ़ा दिये हैं। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में आज से 60 रुपये की बढ़ोतरी की गयी है जबकि 19 किलोग्राम वाला वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर 114.50 रुपये महंगा हो गया है। दिल्ली में 07 मार्च से घरेलू एलपीजी सिलेंडर 913 रुपये का मिलेगा। यह जुलाई 2023 के बाद का उच्चतम स्तर है। कोलकाता में इसकी

Read More »

अमेरिका इस्राइल हथियार सौदा: 12000 भारी बमों की आपूर्ति को मंजूरी

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका इस्राइल हथियार सौदा के तहत अमेरिका ने इस्राइल को 151 मिलियन डॉलर (लगभग 1300 करोड़ रुपये) के भारी बमों की आपूर्ति को मंजूरी दे दी है। अमेरिकी विदेश विभाग ने शुक्रवार देर रात इस सौदे की घोषणा करते हुए इसे क्षेत्रीय सुरक्षा और संभावित खतरों से निपटने के लिए आवश्यक बताया है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, यह कदम इस्राइल की सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत करने और क्षेत्रीय खतरों के खिलाफ उसकी रक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस अमेरिका इस्राइल हथियार सौदा के तहत आपातकालीन पैकेज में BLU-110A/B सामान्य उपयोग वाले बम शामिल हैं। इसके अलावा अमेरिका इस्राइल को

Read More »