लखनऊ- बसपा संयोजक आकाश आनंद के ससुर ने बसपा सुप्रीमो मायावती से माफी मांगी है। सोशल मीडियो पर एक भावुक पोस्ट लिखते हुए उन्होंने क्षमा याचना की है। उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई है। बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे और बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद के ससुर पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ ने मायावती से माफी मांगी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखते हुए क्षमा याचना की है। फर्रुखाबाद निवासी बसपा के पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी। इसमें सबसे पहले उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को चरण स्पर्श लिखा। इसके बाद लिखा कि श्पार्टी का कार्य करने के दौरान श्जाने.अनजानेश् तथा गलत लोगों के बहकावे में आकर मुझसे जो भी गलतियां हुई हैं। उसके लिए बसपा सुप्रीमो से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं।

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा
नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे




