शादी के दौरान हुआ था झगड़ा, जानलेवा हमले में शामिल 8 आरोपी गिरफ्तार

शादी में विवाद के बाद दोबारा भड़का झगड़ा, लाठी-डंडों से हमला, वीडियो वायरल होने पर हड़कम्प

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर कलां में शादी समारोह के दौरान शुरू हुआ विवाद अगले दिन हिंसक झगड़े में बदल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मारपीट कर रहे दोनों पक्षों के आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कुछ आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, 2 अप्रैल 2026 को ग्राम सैदपुर कलां में एक शादी समारोह के दौरान सहबाब और सालिम के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जो बाद में झगड़े में बदल गई। उस समय गांव के गणमान्य लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था। हालांकि, अगले ही दिन 3 अप्रैल को दोनों पक्षों के बीच विवाद फिर से भड़क उठा। सड़क पर ही दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गये और जमकर मारपीट हुई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस टीम गांव में बड़ी मस्जिद के पास पहुंची, जहां दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर रहे थे और गाली-गलौज कर रहे थे। स्थिति को गंभीर देखते हुए पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर झगड़ा शांत कराया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भाकियू की आवाज पर किसानों ने किया मुख्यालय का घेराव

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों से कुल 8 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, कुछ अन्य आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। झगड़े में घायल अनीश और उनके भाई नफीस को पुलिस ने तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा। मौके से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 6 डंडे भी बरामद किए हैं। इस मामले में थाना चरथावल पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा मामले में गिरफ्तार आरोपियों में राशिद पुत्र रशीद, रिहान पुत्र राशिद, साजिद पुत्र रशीद, शादाब पुत्र अनीस, सहबाब पुत्र मौहसीन, अनीस पुत्र रज्जाक और अलीम पुत्र नफीस निवासीगण ग्राम सैदपुरकला तथा मोमीन पुत्र अली मौहम्मद निवासी मौहल्ला नूरबफान चरथावल शामिल हैं। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा विवाद और बढ़ने से टल गया। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है, वहीं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  प्रमोद राठी के निर्विरोध निर्वाचन पर जश्न-मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने खिलाई जीत की मिठाई

Also Read This

खतौली तालाब कब्जा मामला: फर्जी बैनामे का आरोप, जांच शुरू

खतौली तहसील के समाधान दिवस में सरकारी तालाब और चकरोड की जमीन पर कथित कब्जे का मामला फिर गरमा गया। ग्राम गंगधाड़ी निवासी अजय चौहान ने प्रशासन को शिकायत देकर आरोप लगाया कि गांव की सार्वजनिक जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है और उसे वैध दिखाने के लिए कथित फर्जी बैनामा भी कराया गया। मामले को गंभीर मानते हुए SDM ललित मिश्रा ने जांच के आदेश दिए हैं। शिकायत के मुताबिक विवाद सिर्फ जमीन तक सीमित नहीं है। आरोप है कि जिस भूमि को तालाब और सार्वजनिक उपयोग के लिए सुरक्षित होना चाहिए था, उसी पर निजी स्वामित्व का दावा खड़ा कर दिया गया। इतना ही नहीं, शिकायतकर्ता का

Read More »

देवबंद सड़क हादसा: बाइक बचाने में पिकअप पलटी, 10 घायल

सहारनपुर से शुक्रताल जा रही एक पिकअप सापला रोड पर हादसे का शिकार हो गई, जिसमें करीब 10 लोग घायल हो गए। हादसा गोपाली चौकी के पास हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सामने से आ रही बाइक को बचाने की कोशिश में चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और पिकअप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाने का काम शुरू किया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शेरपुर में हो रहे अवैध खनन को लेकर भाकियू में रोष सभी घायलों को देवबंद के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां मेडिकल ऑफिसर डॉ. गौरव त्यागी की

Read More »