बाबरी मामले में कोर्ट का फैसला आज

Update: 2020-09-30 02:31 GMT

लखनऊ। विवादित ढांचा बाबरी विध्वंस मामले में 30 सितंबर यानी बुधवार को फैसले की घड़ी आ गई है। सीबीआई के विशेष जज एसके यादव बुधवार को ही अपना फैसला सुनाएंगे। यह जस्टिस एसके यादव का आखिरी फैसला होगा, क्योंकि वे 30 सितंबर को ही रिटायर हो रहे हैं। सुबह 11 बजे कोर्ट की कार्यवाही शुरू होगी। सूत्रों के मुताबिक जल्द फैसला आ जाएगा। फैसला करीब 2000 पन्नों में लिखाया गया है। कोर्ट ने सभी 32 अभियुक्तों को कोर्ट में हाज़िर रहने का आदेश दिया है। हालांकि, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, महंत नृत्य गोपाल दास और कल्याण सिंह कोर्ट में हाज़िर नहीं हो रहे हैं।

28 साल पुराने इस मुक़दमे में कुल 49 लोग आरोपी बनाए गए थे। बाकी बचे 32 आरोपियों में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह, उमा भारती, विनय कटियार, साघ्वी ऋतंभरा, महंत नृत्य गोपाल दास, डा. राम विलास वेदांती, चंपत राय, महंत धर्मदास, सतीश प्रधान, पवन कुमार पांडेय, लल्लू सिंह, प्रकाश शर्मा, विजय बहादुर सिंह, संतोष दूबे, गांधी यादव, रामजी गुप्ता, ब्रज भूषण शरण सिंह, कमलेश त्रिपाठी, रामचंद्र खत्री, जय भगवान गोयल, ओम प्रकाश पांडेय, अमर नाथ गोयल, जयभान सिंह पवैया, महाराज स्वामी साक्षी, विनय कुमार राय, नवीन भाई शुक्ला, आरएन श्रीवास्तव, आचार्य धमेंद्र देव, सुधीर कुमार कक्कड़ व धर्मेंद्र सिंह गुर्जर शामिल हैं।

लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, विनय कटियार, उमा भारती, साध्वी ऋतंभरा पर आईपीसी की धारा 153a, 153b, 505(1), 295a, 147, 148, 149 और 120B में आरोप तय हुए। कल्याण सिंह पर धारा 120B में आरोप तय हुए. बाकी सभी अभियुक्तों पर 395, 153a, 153b, 505(1), 295a, 147, 148, 149 और 120B में आरोप तय हुए थे।

इन 17 अभियुक्तों अशोक सिंघल, बालासाहेब ठाकरे, विजय राजे सिंधिया, महंत अवैद्यनाथ, परंम हंस दास चंद्रदास, गिरिराज किशोर, विष्णुहरी डालमिया, मोरेश्वर सावे, विनेाद कुमार वत्स, राम नारायण दास, डीबी दास, हरगोविंद सिंह, लक्ष्मीनारायण दास, रमेश प्रताप सिंह, बैकुंठलाल शर्मा, महामंडलेश्वर जगदीश मुनि महाराज और डॉक्टर सतीश नागर की मौत हो चुकी है।

Similar News