हथियारबंद बदमाशों ने SBI के कर्मचारियों को बना 20 करोड़ की नकदी और सोना लूटा

विजयपुरा-  तीन नकाबपोश बदमाश चालू खाता खोलने के बहाने बैंक में आए और मैनेजर, कैशियर और अन्य कर्मचारियों को पिस्तौल और चाकुओं से धमकाया। गिरोह ने कर्मचारियों के हाथ-पैर बांध दिए। कर्नाटक में देसी पिस्तौल और चाकुओं से लैस तीन नकाबपोश बदमाशों ने विजयपुरा में एक राष्ट्रीयकृत बैंक में कथित तौर पर लूटपाट की। उन्होंने कर्मचारियों को बांधकर 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी और सोने के गहने लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने बुधवार को घटना मंगलवार शाम लगभग 6.30 बजे विजयपुरा जिले के चाडचन कस्बे में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में हुई। बैंक अधिकारियों के अनुमान के अनुसार, लुटेरों ने कुल मिलाकर 21 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी और सोने के गहने लूट लिए।

इसे भी पढ़ें:  82 करोड़ का केटामाइन इंजेक्शन बेचने वाले को दबोचा

Also Read This