सीतापुर- मारपीट में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर घायल किशोरी ने दम तोड़ दिया। वहीं, चार अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। सीतापुर जिले के पिसावां थानाक्षेत्र के दिलावलपुर गांव में मंगलवार सुबह घूर डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने लाठी-डंडों व बल्लम से हमला बोल दिया। हमले में एक 14 वर्षीय किशोरी चंद्रप्रभा सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। चार घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है जिन्हें रेफर किया गया है। गांव निवासी हरिहर की जमीन पर तारा द्वारा घूर डालने को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी बात पर तारा, विजय बहादुर, जोगेंद्र, वित्तन, सतेंद्र, रामदयाल और एक महिला प्रीती ने हमला कर दिया। विपक्षियों ने डंडों व बल्लम से हमला बोल दिया।हमले में एक 14 वर्षीय किशोरी चंद्रप्रभा सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। चार घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है जिन्हें रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि हरिहर की जमीन पर तारा द्वारा घूर डालने को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी बात पर तारा, विजय बहादुर, जोगेंद्र, वित्तन, सतेंद्र, रामदयाल और एक महिला प्रीती ने हमला कर दिया। पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पिता हरिहर की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुजफ्फरनगर: भाजपा नेताओं पर आफत, कस रहा कानूनी शिकंजा
मुजफ्फरनगर। अपै्रल माह की बात करें तो भाजपा नेता होने का दावा करने वाले लोगों पर योगीराज में कानूनी शिकंजा भी खूब कस रहा है। कानून के शिकंजे में भाजपा नेताओं का यह तीसरा केस है। अभी हाल ही में जब 13 अपै्रल को सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपद में दौरा प्रस्तावित हुआ तो अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का लोकार्पण कार्यक्रम भी तय हुआ, इसके लिए नगरपालिका की ओर से कच्ची सड़क का निर्माण कार्य रातों रात कराया जा रहा था। यहां पहुंचे तथाकथित भाजपा नेता अभिषेक शर्मा ने भी शराब के नशे में रात को खूब हंगामा करते हुए सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाई और पुलिस कर्मियों के साथ





