“नाला घोटाला” की पोल खुलते ही मचा हड़कंप, ईओ का किया घेराव, भाजपा नगराध्यक्ष ने दी मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी
खतौली। कस्बे की रेलवे रोड पर जलभराव की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। हल्की सी बारिश का पानी दुकान और घरों में पहुंच जाता है। यह स्थिति किसी प्राकृतिक आपदा का नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही और कथित ‘नाला घोटाले’ का परिणाम बताई जा रही है। मोहल्ला सैनी नगर को गर्जर कॉलोनी से जोड़ने वाला





