Home » ख़ास खबरें » फ्रांस में बवाल… प्रदर्शनकारियों-पुलिस में झड़प, आगजनी, 200 गिरफ्तार

फ्रांस में बवाल… प्रदर्शनकारियों-पुलिस में झड़प, आगजनी, 200 गिरफ्तार

पेरिस-  फ्रांस में लोग हजारों की संख्या में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। राजधानी पेरिस में आगजनी और तोड़फोड़ के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने सड़कें जाम कर दी हैं। उन्होंने कचरे के डिब्बों को आग के हवाले कर दिया है। उनकी पुलिस के साथ झड़प भी हुई है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की नीतियों के खिलाफ फ्रांस में पेरिस समेत कई अन्य स्थानों पर बुधवार को जमकर बवाल हुआ। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सड़कें जाम कर दीं। उपद्रवियों को सार्वजनिक संपत्तियों को आग के हवाले कर दिया। शहरों में जगह-जगह आगजनी से तनाव फैल गया। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। दरअसल, प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर दबाव बनाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। वे देश में बार-बार प्रधानमंत्री बदले जाने को लेकर नाराज हैं। लोगों में देश में चौथी बार प्रधानमंत्री बदले जाने को लेकर नाराजगी है। प्रदर्शन के जरिए लोग नए प्रधानमंत्री को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के दौरान दिन के शुरुआती घंटों में गृह मंत्री ने लगभग 200 गिरफ्तारियों की जानकारी दी।

Also Read This

शुकतीर्थ में सनातन धर्म संसदः हिंदू राष्ट्र, गौ-रक्षा और सांस्कृतिक पुनर्जागरण पर संतों का जोर

संतों की मौजूदगी में हिंदुत्व हित में 12 प्रस्ताव पारित, आध्यात्मिक ऊर्जा से गुंजायमान हुई श्रीमद भागवत उदगम स्थली

Read More »

CYBER FRAUD–सोशल साइट पर दोस्ती, निवेश का झांसा और फिर तीन करोड़ की ठगी

मुजफ्फरनगर साइबर क्राइम पुलिस ने दो शातिर साइबर ठग गिरफ्तार किए, 50 लाख रुपये फ्रीज, पीड़ित के खाते में लौटाने की प्रक्रिया जारी

Read More »

सम्भल के कल्कि धाम में कल्कि कथा का भव्य आयोजन, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल हुए शामिल

जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य के दिव्य वाणी-संदेश से गुंजायमान रहा परिसर, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

Read More »

मुजफ्फरनगर-फर्जी जमानत कराने में अधिवक्ता का शातिर मुंशी गिरफ्तार

दो साथियों के सहारे बीस से अधिक अपराधियों की कर चुका जमानत, एक नए अपराधी की सोमवार को जमानत कराने की थी तैयारी

Read More »