छपार टोल हत्याकांडः थाना प्रभारी लाइन हाजिर, चौकी प्रभारी को भी हटाया

डिप्टी मैनेजर अरविंद का टोल से अपहरण और हत्या के मामले में एसएसपी ने की कार्यवाही

तीन थानेदारों और दो चौकी प्रभारियों सहित 13 पुलिस अफसरों का किया कप्तान ने तबादला

भाकियू और भाजपा नेताओं के साथ हुए टकराव के बाद भोपा थाना प्रभारी का भी स्थानांतरण

मुजफ्फरनगर। छपार टोल प्लाजा हत्याकांड ने जिले की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। डिप्टी मैनेजर अरविंद पांडे की टोल से अपहरण और हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर होते ही एसएसपी ने सख्त कदम उठाए। थाना छपार प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है, जबकि चौकी प्रभारी भी हटा दिया गया। इसके साथ ही भाजपा और भाकियू नेताओं के साथ कार्यवाही को लेकर हुए टकराव में एसएसपी ने अब भोपा थाना प्रभारी को भी हटाकर दूसरे थाने में तैनात किया है। एसएसपी ने एक झटके में तीन थानेदारों और दो चौकी प्रभारियों सहित कुल 13 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। यह कार्रवाई जिले भर में चर्चा का विषय बनी हुई है और इसे पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  छपार टोल प्लाजा मैनेजर की अपहरण के बाद नृशंस हत्या

बता दें कि छपार थाना क्षेत्र में दिल्ली देहरादून हाईवे पर टोल प्लाजा के डिप्टी मैनेजर का अपहरण कर 18 सितम्बर की रात में उनका कत्ल करने के बाद शव को मेरठ जनपद में गंगनहर के पास फेंक दिया गया था। इस मामले में पुलिस छह में से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें से तीन को मुठभेड़ में गोली मारकर घायल किया गया है। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन पर लापरवाही के भी आरोप लगे हैं। ऐसे में एसएसपी संजय वर्मा ने बीती देर रात बड़ी कार्यवाही की है।
छपार टोल प्लाजा कांड प्रकरण में अब एसएसपी ने छपार थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह को लाइन हाज़िर कर दिया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-छपार टोल पर परिवार की पिटाई में मुकदमा दर्ज

इसके साथ ही छपार कस्बा चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक शुभम त्यागी को चौकी से हटाकर थाना रतनपुरी में तैनात किया गया है। गजेंद्र सिंह के स्थान पर एसएसपी संजय वर्मा ने थाना तितावी के एसएसआई मोहित कुमार छपार में थानाध्यक्ष बनाया है। इसके साथ ही एसएसपी ने भोपा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश सिंह को भोपा से हटाकर फुगाना थाना इंचार्ज बनाया है। फुगाना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विकास कुमार यादव को प्रभारी निरीक्षक थाना एएचटीयू बनाया गया है। एसएसपी संजय वर्मा ने प्रभारी निरीक्षक थाना एएचटीयू सर्वेश कुमार को कचहरी सुरक्षा का प्रभारी बनाया है। प्रभारी कचहरी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे इंस्पेक्टर मुनीश कुमार को थाना भोपा में एसएचओ बनाया है।

इसे भी पढ़ें:  डिप्टी मैनेजर हत्याकांड में शामिल चौथा आरोपी मुठभेड़ में घायल

इसके अलावा एसएसपी संजय वर्मा ने नई मंडी थाने की चौकी टीपी नगर के इंचार्ज उप निरीक्षक मोहित कुमार को एसओजी प्रभारी पद पर तैनात किया है। थाना सिविल लाइन से उप निरीक्षक संदीप कुमार को चौकी प्रभारी टीपी नगर बनाया गया है। उप निरीक्षक रजत सिंह को थाना छपार से थाना फुगाना, उप निरीक्षक अखिल चौधरी को एसओजी से एसएसआई थाना तितावी, थाना रतनपुरी से उप निरीक्षक अनुराग सिंह को थाना छपार में तैनात किया गया। थाना खालापार में तैनात उप निरीक्षक आयुष त्यागी को छपार कस्बा चौकी का इंचार्ज बनाया है।

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। रिलायंस कम्युनिकेशंस और उसकी सहयोगी कंपनियों पर भारतीय और विदेशी

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने विरोध किया तो युवक ने कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। लाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य से 19 किलो ज्यादा था। वजन घटाने के उद्देश्य से उसके

Read More »